कोलकाता में दिन दहाड़े तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या की कोशिश की गई, मिस हो गया फायर

कोलकाता
कोलकाता में दिन दहाड़े तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या की कोशिश की गई। सड़क किनारे बैठे टीएमसी नेता पर बाइकसवार बदमाश ने पिस्तौल तान दी। लेकिन उसकी पिस्तौल लॉक हो गई और वह फायर नहीं कर पाया। ऐसे में उनकी जान बच गई। उन्होंने खुद दौड़कर बदमाशों का पीछा किया और पीछे से शूटर को पकड़कर बाइक से नीचे खींच लिया।

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सुशंता गोष कोलकाता महानगर प ालिका में वॉर्ड 108 से पार्षद हैं. वह अपने घर के सामने ही बैठे थे तभी वहां दो शूटर आ गए। उसने अपनी पिस्तौल निकाली और दो बार शूट करने की कोशिश की। लेकिन बंदूक से गोली चली ही नहीं।

इसके बाद घोष ने उन्हें दौड़ाया। पीछे बैठा शूटर बाइक से नीचे आ गया। इसके बाद उसे दौड़ाकर पकड़ा गया और जमकर पिटाई की गई। उससे यह भी उगलवाने की कोशिश की गई कि उसे किसने भेजा था। उसने बताया, मुझे कोई पैसा नहीं दिया गया था। मुझे केवल फोटो भेजी गई थी और हत्या करने की बात कही गई थी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस के सूत्रों का कहना है कि शूटर को बिहार से हायर किया गया था। हो सकता है कि स्थानीय स्तर पर किसी दुश्मनी की वजह से ऐसा किया गया हो। पार्षद ने बताया कि उन्हें भी अंदाजा नहीं है कि उन्हें मरवाने की साजिश कौन रच सकता है। वह 12 साल से पार्षद हैं। स्थानीय सांसद माला रॉय और विधायक जावेद खान ने भी बाद में उनसे मुलाकात की।

admin

Related Posts

हिंदू धर्म के खिलाफ विदेश में अपमानजनक पोस्ट डालने वाले कर्नाटकी को भारत में गिरफ्तार किया गया

 मंगलुरु विदेश में रहकर हिंदू धर्म के बारे में अपमानजनक और भड़काऊ कंटेंट पोस्ट करने के आरोप में एक आदमी को भारत आने पर गिरफ्तार किया गया. पूरा मामला मंगलुरु…

जंग से जन्मी देशभक्ति की परंपरा, पांचवीं पीढ़ी में सेना में कमीशंड हुए सरताज सिंह

नई दिल्ली  सेना में अफसर बनना हर युवा का सपना होता है। हालांकि यह सपना पूरा करने के लिए कठिन एसएसबी इंटरव्यू से गुजरना पड़ता है। शिवशनिवार को देहरादून स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत का ऐतिहासिक विजय, हॉन्ग कॉन्ग को हराकर पहली बार स्क्वॉश वर्ल्ड कप जीतने में सफलता, अनाहत सिंह की अहम भूमिका

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
भारत का ऐतिहासिक विजय, हॉन्ग कॉन्ग को हराकर पहली बार स्क्वॉश वर्ल्ड कप जीतने में सफलता, अनाहत सिंह की अहम भूमिका

भारत का दमदार प्रदर्शन, अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
भारत का दमदार प्रदर्शन, अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

राजीव जंजुआ ने सजोबा गोल्फ टूर्नामेंट–2025 में ओवरऑल ग्रॉस खिताब जीता

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 1 views
राजीव जंजुआ ने सजोबा गोल्फ टूर्नामेंट–2025 में ओवरऑल ग्रॉस खिताब जीता

U19 एशिया कप में भारत की बड़ी जीत, पाकिस्तान 90 रनों से पराजित

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 1 views
U19 एशिया कप में भारत की बड़ी जीत, पाकिस्तान 90 रनों से पराजित

तीसरा टी20 मुकाबला: हर्षित राणा ने किया ब्रेविस का शिकार, साउथ अफ्रीका की हालत खस्ता

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 1 views
तीसरा टी20 मुकाबला: हर्षित राणा ने किया ब्रेविस का शिकार, साउथ अफ्रीका की हालत खस्ता

मेसी इंडिया टूर केस में बड़ा फैसला, प्रमोटर को 14 दिनों की पुलिस हिरासत

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 1 views
मेसी इंडिया टूर केस में बड़ा फैसला, प्रमोटर को 14 दिनों की पुलिस हिरासत