संभल में नगर पालिका का अनोखा प्रयास, 156 घंटे तक चलेगा सफाई अभियान

संभल,

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में नगरपालिका परिषद ने गुरुवार को कुरुक्षेत्र मैदान और हयात नगर स्थित महामृत्युंजय तीर्थ पर 156 घंटे का महासफाई अभियान शुरू किया। यह कार्यक्रम ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के चल रहे सेवा पखवाड़ा पहल के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

जिले को स्वच्छ बनाने के लिए महासफाई अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान नगर पालिका परिषद ने भी लोगों से भी स्वच्छता अभियान में जुड़ने की अपील की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी कर रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ. मणि भूषण तिवारी ने भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र रिंकू, नगर पालिका टीम, सभासदों और 500 सफाईकर्मियों के साथ महासफाई अभियान शुरू किया। इसके साथ ही स्वच्छता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए लोगों को स्वच्छता व श्रमदान की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान ‘एक दिन, एक साथ, एक घंटा’ श्रमदान का संदेश देते हुए सभी ने सामूहिक रूप से महासफाई अभियान में हिस्सा लिया।

अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में भी संभल अच्छे स्थान पर रहा है। 2 अक्टूबर तक जिले में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को स्वच्छता का महाअभियान चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हम लोगों की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरुक कर रही है। यह अभियान पूरे जिले में गली-गली में चलाया जा रहा है। जितने भी लोग इस अभियान में जुड़े हैं, उन सभी लोगों को 2 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र रिंकू ने बताया कि सुबह से ही इस अभियान को शुरू किया गया। यह कार्यक्रम ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत किया जा रहा है। इस दौरान लोग एक-दूसरे से मिलकर जागरूक भी कर रहे हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाई जा रही है। अधिकारियों को भी उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

 

admin

Related Posts

14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर 5 एकड़ में आकार लेगा नया धार्मिक पर्यटन केंद्र

-अमृत 2.0 योजना के तहत 17.22 करोड़ की लागत से नगर विकास विभाग करा रहा रामलला पार्क का निर्माण -पार्क में ओपन एयर थियेटर, फाउंटेन, स्टैच्यू, किड्स प्ले एरिया और…

लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ तैयार, भाजपा के तीन दिग्गज नेताओं को समर्पित ₹232 करोड़ की लागत पर जानें प्रमुख विशेषताएं

 लखनऊ  लखनऊ में भाजपा के तीन दिग्गज नेताओं को समर्पित 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है. बसंतकुंज क्षेत्र में 65 एकड़ में विकसित यह विशाल परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत का ऐतिहासिक विजय, हॉन्ग कॉन्ग को हराकर पहली बार स्क्वॉश वर्ल्ड कप जीतने में सफलता, अनाहत सिंह की अहम भूमिका

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
भारत का ऐतिहासिक विजय, हॉन्ग कॉन्ग को हराकर पहली बार स्क्वॉश वर्ल्ड कप जीतने में सफलता, अनाहत सिंह की अहम भूमिका

भारत का दमदार प्रदर्शन, अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
भारत का दमदार प्रदर्शन, अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

राजीव जंजुआ ने सजोबा गोल्फ टूर्नामेंट–2025 में ओवरऑल ग्रॉस खिताब जीता

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 1 views
राजीव जंजुआ ने सजोबा गोल्फ टूर्नामेंट–2025 में ओवरऑल ग्रॉस खिताब जीता

U19 एशिया कप में भारत की बड़ी जीत, पाकिस्तान 90 रनों से पराजित

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 1 views
U19 एशिया कप में भारत की बड़ी जीत, पाकिस्तान 90 रनों से पराजित

तीसरा टी20 मुकाबला: हर्षित राणा ने किया ब्रेविस का शिकार, साउथ अफ्रीका की हालत खस्ता

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 1 views
तीसरा टी20 मुकाबला: हर्षित राणा ने किया ब्रेविस का शिकार, साउथ अफ्रीका की हालत खस्ता

मेसी इंडिया टूर केस में बड़ा फैसला, प्रमोटर को 14 दिनों की पुलिस हिरासत

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 1 views
मेसी इंडिया टूर केस में बड़ा फैसला, प्रमोटर को 14 दिनों की पुलिस हिरासत