सिंहस्थ 2028 में 25 करोड़ श्रद्धालु के उज्जैन आने की संभावना :मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

उज्जैन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान कहा कि सिंहस्थ 2028 ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है. सिंहस्थ 2028 में 25 करोड़ श्रद्धालु के उज्जैन आने की संभावना है, जिसे देखते हुए अभी से व्यवस्था की जा रही है.

सीएम मोहन यादव ने सिहंस्थ 2028 को लेकर से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 2028 को अद्भुत और ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार अभी से कार्य कर रही है. सिंहस्थ 2028 के लिए 2000 करोड़ का बजट इसी साल जोड़ा गया है. प्रदेश सरकार सिंहस्थ को पूरी तरह सफल बनाने की कोशिश कर रही है.

कितने करोड़ आएंगे श्रद्धालु?
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से जब पूछा गया कि कितने श्रद्धालुओं की सिंहस्थ 2028 में आने की संभावना है? तो उन्होंने कहा कि कम से कम 25 करोड़ श्रद्धालुओं के सिंहस्थ 2028 में आने की संभावना है. इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए सरकार 25 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं जुटा रही है.

सिंहस्थ को लेकर साधु-संत से वादा
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी महाराज ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने साधु संतों से वादा किया है कि सिंहस्थ 2028 का स्नान शिप्रा नदी के जल से ही होगा. शिप्रा नर्मदा लिंक योजना के बाद शिप्रा नदी में पर्व और त्योहारों के दौरान नर्मदा का जल भी प्रवाहित किया जाता है. शिप्रा नदी के जल से सिंहस्थ के अमृत स्नान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सरकार सिंहस्थ को सफल बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी.

बता दें कि सिंहस्थ भले ही साल 2028 में हो लेकिन सूबे की मोहन यादव सरकार अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है. मुख्यमंत्री का दावा है कि सिंहस्थ का भव्य आयोजन किया जाएगा.

admin

Related Posts

मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल टी.टी. नगर को मध्यप्रदेश के बेस्ट अवॉर्ड श्रेणी का पुरस्कार

वर्ष 1964 से भोपाल में संचालित हो रहा है मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल भोपाल  भोपाल के मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल टी.टी. नगर को मुम्बई में स्टार एजुकेशन अवॉर्ड प्राप्त हुआ…

हाईवे पर लाल रंग, वन्यजीवों को जीवन का संदेश: एमपी में भारत की पहली ‘रेड रोड’ शुरू

भोपाल   वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मध्य प्रदेश ने नेशनल हाईवे पर भारत की पहली 'रेड रोड' की शुरुआत की है। यह अभिनव पहल वीरांगना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इतिहास का सबसे घातक अटैक! 1586 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर ब्रेट ली की मुहर

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
इतिहास का सबसे घातक अटैक! 1586 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर ब्रेट ली की मुहर

गिल–संजू की जंग के बीच असली गेम-चेंजर पर चुप्पी, आखिर कौन है ये ‘मैच विनर’?

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
गिल–संजू की जंग के बीच असली गेम-चेंजर पर चुप्पी, आखिर कौन है ये ‘मैच विनर’?

विराट कोहली का 9 साल पुराना T20 रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा धर्मशाला में बना सकते हैं नया इतिहास

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
विराट कोहली का 9 साल पुराना T20 रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा धर्मशाला में बना सकते हैं नया इतिहास

संजू सैमसन पर सबकी नजरें, IND vs SA मुकाबले से पहले प्लेइंग XI में बड़े बदलाव की अटकलें

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
संजू सैमसन पर सबकी नजरें, IND vs SA मुकाबले से पहले प्लेइंग XI में बड़े बदलाव की अटकलें

यशस्वी जायसवाल की सेंचुरी का धमाका, मुंबई ने SMAT में कर दिखाया नामुमकिन रनचेज

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
यशस्वी जायसवाल की सेंचुरी का धमाका, मुंबई ने SMAT में कर दिखाया नामुमकिन रनचेज

India u-19: शतक से चूके आरोन जॉर्ज, पाकिस्तान के सामने मुश्किल में फंसा भारत

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
India u-19: शतक से चूके आरोन जॉर्ज, पाकिस्तान के सामने मुश्किल में फंसा भारत