दो दिग्गज टीमों को हराकर जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास हाई, कोच बोले- अब भारत की असली परीक्षा

नई दिल्ली
जिम्बाब्वे के सहायक कोच डॉयन इब्राहिम ने कहा कि भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच से पहले वे छुपेरुस्तम (अंडरडॉग) कहे जाने के बावजूद सहज हैं और उनकी टीम ने तैयारी में सभी चीजें सही की हैं। इब्राहिम ने यह भी कहा कि उनकी टीम के लिए यह भी जरूरी यह है कि इस मौके पर वे घबराएं नहीं। जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को छह विकेट से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया। सुपर आठ चरण में जिम्बाब्वे का सामना मौजूदा चैंपियन भारत, दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज और 2024 के फाइनल में पहुंचे दक्षिण अफ्रीका से होगा।

इब्राहिम ने कहा, ''मुझे लगता है कि रैंकिंग और हर दूसरा पैमाना हमें छुपारुस्तम ही बताएगा जो बिल्कुल ठीक है। मुझे लगता है कि जब हम इस साल विश्व कप में आए तो हम निश्चित रूप से ग्रुप में 'अंडरडॉग' थे और हम इसी तरह खेलना करना पसंद करते हैं।''

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि सिकंदर रजा ने कुछ दिन पहले इस बारे में बात की थी कि 'अंडरडॉग' होने का फायदा यह है कि हम उन मुकाबलों या उस खास मैच में बिना किसी दबाव के जाते हैं क्योंकि सारा दबाव भारत में मेजबान टीम पर ही होता है क्योंकि वे अपनी ही घरेलू परिस्थितियों में खेलते हैं जिनसे वे वाकिफ हैं। यह एक ऐसा प्रारूप है जिसमें वे धीरे-धीरे सुधार कर रहे हैं और मजबूत होते जा रहे हैं।'' हालांकि इब्राहिम ने कहा कि जब जिम्बाब्वे की टीम भारत से भिड़ेगी तो उसे घबराने से बचना होगा।

उन्होंने कहा, ''हमारे लिए यह पक्का करना सबसे बड़ी चुनौती होगी कि हम सबसे पहले तो इस मौके से घबराएं नहीं और फिर दर्शकों के साथ माहौल से घबराएं नहीं, विशेषकर जब भारतीय टीम लय में हो क्योंकि वे ऐसा करेंगे ही। ''
उन्होंने कहा कि टीम ने इस चुनौती के लिए पूरी तैयारी की थी। उन्होंने कहा, ''तैयारी के मामले में और योजना के मामले में, हम इस बात से सहज महसूस करेंगे कि हमने मैच के लिए सभी सही चीजें कीं।''

admin

Related Posts

ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

लीविन (फ्रांस) ब्रिटेन की ओलंपिक चैंपियन कीली हॉजकिंसन ने महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा में नया विश्व इंडोर रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया।  वर्ल्ड एथलेटिक्स के अनुसार उन्होंने गुरुवार को…

आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

नई दिल्ली चोट के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे तिलक वर्मा अभी तक उस लय में नहीं दिखे हैं जिसके लिए वह जाने जाते हैं। टी20 वर्ल्ड कप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला