यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा एक साल पहले उज्जैन और इंदौर भी आई थी, जांच एजेंसी

 इंदौर

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा करीब एक साल पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन और इंदौर आई थी। उसके यूट्यूब चैनल 'ट्रेवल विथ जो' पर इससे जुड़े वीडियो भी मौजूद हैं। पहला वीडियो 23 मार्च 2024 को हिसार से उज्जैन तक की ट्रेन यात्रा का है, जबकि दूसरा वीडियो 26 मार्च 2024 को इंदौर से दिल्ली तक की बस यात्रा का है। आश्चर्यजनक बात यह है कि इन दोनों शहरों में कई प्रमुख पर्यटन स्थल होने के बावजूद ज्योति ने केवल इन शहरों में आने और जाने के वीडियो ही डाले हैं, लेकिन वहां घूमने की कोई जानकारी उसने साझा नहीं की है।

पाकिस्तान से संबंध और ऑपरेशन सिंदूर में खुलासा
जांच में सामने आया है कि हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा की दोस्ती पाकिस्तान हाई कमिशन में कार्यरत दानिश नाम के व्यक्ति से थी। उसी के माध्यम से वह कई बार पाकिस्तान भी जा चुकी थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान यह खुलासा हुआ कि ज्योति का संपर्क सीधे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से था। उसकी लग्जरी लाइफस्टाइल और पाकिस्तानी एवं चीनी वीजा तुरंत मिल जाने के कारण वह जांच एजेंसियों के रडार पर आ गई थी। इतना ही नहीं, उसने अपने यूट्यूब चैनल पर मरियम नवाज के साथ भी एक वीडियो साझा किया था, जिससे एजेंसियों को यह शक हुआ कि एक आम भारतीय यूट्यूबर पाकिस्तान की शीर्ष राजनीतिक शख्सियत तक कैसे पहुंची।

बाली यात्रा और महंगी लाइफस्टाइल भी जांच के घेरे में
ज्योति मल्होत्रा हाल ही में इंडोनेशिया के लोकप्रिय पर्यटन स्थल बाली की यात्रा पर भी गई थी। वहां से उसने अपने चैनल पर कई लग्जरी लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो शेयर किए हैं। उसकी महंगी जीवनशैली और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को देखते हुए जांच एजेंसियों को इस बात की आशंका है कि उसे किसी स्रोत से आर्थिक सहायता मिल रही थी। फिलहाल इस फंडिंग के स्रोत की जांच की जा रही है और उसके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों को खंगाला जा रहा है।

एजेंसियां जांच में जुटीं, कई और खुलासों की संभावना
जांच एजेंसियां इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही हैं और ज्योति के सभी डिजिटल फुटप्रिंट, बैंकिंग डिटेल्स, सोशल मीडिया संपर्क और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की जांच कर रही हैं। उसके यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध वीडियो, खासकर विदेशों में की गई यात्राओं और पाकिस्तान से जुड़ी गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा की जा रही है। जांच अधिकारियों का मानना है कि आने वाले समय में इस केस से कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

admin

Related Posts

MP में गर्मी के बाद मौसम का नया मोड़, आज से 4 दिन तक आंधी-बारिश, ओलों का भी खतरा

भोपाल  मध्य प्रदेश में रविवार से मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। प्रदेश में अगले चार दिन तक आंधी-बारिश का दौर बने रहने के आसार हैं। पश्चिमी…

राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने कटकोना-ऊरा मार्ग के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया

राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने कटकोना से ऊरा तक मार्ग का किया भूमि पूजन अनूपपुर   मध्य प्रदेश शासन में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने आज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए