विंध्य को आगे बढ़ाने में युवा करें अपनी भूमिका का निर्वहन : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

रीवा
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने टीआरएस कालेज रीवा में आयोजित बघेली कलाकार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि कला व खेल के माध्यम से विंध्य की और रीवा की समृद्धि का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि बघेली भाषा को कला के माध्यम से यहां के युवा प्रचारित कर रहे हैं, अब बघेली कलाकार खेल के माध्यम से भी अपनी बोली को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा नशे से दूर रहने का संकल्प लें तथा जिले, प्रदेश व देश को समृद्धि की राह में आगे बढ़ाने में अपनी सहभागिता निभाएं। नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने आयोजकों को रचनात्मक कार्यों के साथ खेल की विधा के आयोजन की प्रशंसा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कार्यक्रम में बघेली पोस्टर का विमोचन किया गया। उल्लेखनीय है कि एन सी सी ग्राउंड रीवा में आयोजित यह प्रतियोगिता चार दिवस तक चलेगी।

सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, नगर निगम रीवा के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय सहित स्थानीय जन व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

लालगांव से नेवरिया पहुंचमार्ग का किया भूमिपूजन
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा प्रवास के दौरान 40 लाख 73 हजार रूपये से अधिक लागत की लालगांव कटरा मुख्यमार्ग से नेवरिया सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने सड़क निर्माण के लिये जमीन दान देने वाले दानदाताओं श्रीमती वंदना मिश्रा, श्री गया मिश्रा व श्रीमती कुसुम तिवारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपने लिये तो सभी जीते हैं मगर असली जीना उसी का है जो दूसरों के हित के लिये जिये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इस गांव से मेरा बचपन से जुड़ाव है। मेरे पिता जी की यह ननिहाल है उनका जन्म भी यहीं हुआ था। उन्होंने अपने पूज्य पिता जी के साथ बिताए क्षणों को याद करते हुए संस्मरण सुनायें तथा कहा कि उनकी सेवाभाव व संस्कार से हमें जीवन में सीख मिली है और उन्हीं के स्थापित भव्यों पर आगे बढ़ने व सेवा का संकल्प लिया है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा जिला विकास के पायदान पर आगे बढ़ रहा है। सभी के समन्वित प्रयास व सहयोग से इसे प्रदेश व देश का उत्कृष्ट जिला बनाने का संकल्प पूरा करेंगे। सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम रीवा श्री व्यंकटेश पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    इंदौर बना स्मार्ट भूमि प्रबंधन का मॉडल: डिजिटल पटवारी से जमीन के काम होंगे फास्ट

    इंदौर. इंदौर में प्रशासनिक कामकाज को और अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। एलआरएम के अंतर्गत जिले के सभी पटवारियों को विभिन्न…

    न्यायिक प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: FIR दर्ज कर बाद में समझौता करना गलत, दी अहम टिप्पणी

    जबलपुर. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक अहम आदेश में कहा कि किसी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराना और फिर बाद में समझौता कर लेना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 2 views
    पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 2 views
    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

    PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार