वो मेरी है कहकर युवक की कर दी हत्या, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में 2 प्रेमियों में खूनी संघर्ष

राजनंदगांव.

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा थाना के ग्राम खादी में एक युवती से दो युवकों का एकतरफा प्यार में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों प्रेमियों के बीच विवाद इस कदर बड़ गया कि एक को मार डाला। युवक ने कैंची से जानलेवा हमला कर दूसरे युवक की हत्या कर दी। वारदात से इलाके में सनसनी फैली गई।

घटना के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में ग्रामीणों ने आरोपी युवक को सौंपने की मांग को लेकर मृतक के शव को गांव में रखकर जमकर हंगामा किया है। घटना की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को होने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया।

बात करने के लिए बुलाया और..
पुलिस के अनुसार ग्राम खादी निवासी 22 वर्षीय धीरज यादव पिता शंकर यादव और गांव के ही 19 वर्षीय सीताराम पटेल पिता सजेलाल गांव के ही एक युवती से एक तरफा प्रेम करते थे। युवती से प्रेम मामले मेंं दोनों युवकों का विवाद हो गया। इस बीच धीरज यादव शनिवार शाम को सीताराम पटेल को बात करने के लिए एक जगह पर बुलाया। इस बीच दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। विवाद बाद आक्रोशित सीताराम पटेल ने धीरज यादव पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

जमकर हंगामा
घटना से आक्रोशित गांव वाले आरोपी युवक सीताराम को ग्रामीणों के हवाले करने की मांग को लेकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और जमकर हंगामा करने लगे। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण अपनी मांग को लेकर देर रात कर नारेबाजी कर हंगामा करते रहे। इस बीच पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। पुलिस आरोपी सीताराम पेटल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

admin

Related Posts

कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

राज्य में पंजीयन व्यवस्था होगी मजबूत, 4 नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने को हरी झंडी

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें