इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी, अंगूठे में लगी गंभीर चोट

नई दिल्ली 
स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी चोटिल होने की वजह से इंग्लैंड दौरे पर मैच नहीं खेल पाएंगे। रघुवंशी मुंबई की एमर्जिंग टीम के इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। अंगकृष रघुवंशी को अंगूठे में गंभीर चोट लगी है। उनके दाहिने हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ और इस वजह से उन्हें वापस घर लौटना पड़ रहा है। सूर्यांश शेड़गे के नेतृत्व में मुंबई की एमर्जिंग टीम ने 28 जून को दौरे की शुरुआत की थी। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने युवा खिलाड़ियों को अपनी कला को निखारने और विदेशी अनुभव प्राप्त करने में सहायता करने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया।
 
टीओआई के मुताबिक मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने अभी तक अंगकृष रघुवंशी के रिप्लेसमेट की घोषणा नहीं की है। दौरे के दौरान लगी चोट के कारण वह आगे नहीं खेल पाएंगे। अंगकृष रघुवंशी ने काफी कम उम्र में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वह मुंबई और आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 22 आईपीएल मैचों में 29 के औसत से 463 रन बनाए हैं।

मुंबई की टीम में बल्लेबाजी ऑलराउंडर मुशीर खान, अंगकृष रघुवंशी और युवा स्पिनर हिमांशु सिंह भी शामिल हैं। यह टीम इंग्लैंड की विभिन्न टीमों के खिलाफ पांच दो दिवसीय मैच और चार एकदिवसीय मैच खेल रही है। इस दौरे पर टीम नॉटिंघमशर, काउंटी की समग्र टीम (चैलेंजर्स), वॉर्सेस्टरशर और ग्लूस्टरशर सहित अन्य टीमों के खिलाफ खेल रही है।

दौरे पर गए दल के कुछ सदस्य पहले ही रणजी ट्रॉफी में मुंबई का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। दल में छह सदस्यीय प्रबंधन स्टाफ भी शामिल है, जिसमें मुंबई के पूर्व खिलाड़ी किरण पोवार मुख्य कोच और एमसीए कोषाध्यक्ष अरमान मलिक मैनेजरहैं।

टीम: सूर्यांश शेडगे (कप्तान), वेदांत मुरकर (उप-कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आयुष वर्तक, आयुष जिमारे, हिमांशु सिंह, मनन भट्ट, मुशीर खान, निखिल गिरी, प्रग्नेश कनपिल्लेवार, प्रतीककुमार यादव, प्रेम देवकर, प्रिंस बदियानी, जैद पाटणकर, हृषिकेश गोरे, हर्षल जाधव।

  • admin

    Related Posts

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी