12वीं में कॉमर्स के बाद कर सकते हैं ये 7 कोर्स, कुछ ही साल में जमकर बरसेंगे पैसे!

12वीं के बाद कॉमर्स और मैनेजमेंट में स्टूडेंट्स के लिए कई वैरायटी के कोर्स हैं। बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीबीए के अलावा कुछ पॉपुलर कोर्स हैं, जिनकी डिमांड काफी ज्यादा है और कई यूनिवर्सिटी इन्हें ऑफर करती हैं। करियर काउंसलर मयंक गुप्ता बताते हैं कि कुछ कोर्स पिछले 10 साल में तेजी से पॉपुलर हुए हैं और ग्रैजुएशन की डिग्री के बाद ही जॉब ऑप्शन स्टूडेंट्स को मिल जाते हैं, जैसे दिल्ली यूनिवर्सिटी के तीन मैनेजमेंट कोर्स, जिनके लिए हजारों स्टूडेंट्स अप्लाई करते हैं। स्टूडेंट्स बीकॉम ऑनर्स, इकनॉमिक्स ऑनर्स से ज्यादा इन्हें तवज्जो दे रहे हैं, क्योंकि प्लेसमेंट भी अच्छा है।

बीएमएस

बिजनेस फंडे को कवर करता बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस) कोर्स मैनेजमेंट, मार्केटिंग, एचआर, फाइनेंस जैसे फील्ड को कवर करता है। मूल तौर पर यह कोर्स मैनेजमेंट के कॉन्सेप्ट्स पर है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के नौ कॉलेज, जामिया हमदर्द, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, नरसी मुंजी जैसी कई इंस्टिट्यूट इस कोर्स को ऑफर करते हैं।

बीबीई

इकनॉमिक्स और मैनेजमेंट के सिद्धांतों को बिजनेस की दुनिया में लागू करने के तरीके बीए ऑनर्स बिजनेस इकोनॉमिक्स (बीबीई) कोर्स का बेस है। जो स्टूडेंट्स इकनॉमिक्स में दिलचस्पी रखते हैं, उनके लिए खास है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के नौ कॉलेज, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी जैसी कई यूनिवर्सिटी में इस कोर्स की काफी ज्यादा डिमांड है।

बीबीए-एफआईए

बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट एनालिसिस (बीबीए-एफआईए) बतौर मैनेजमेंट प्रोफेशनल करियर बनाते वक्त ही इन्वेस्टमेंट स्किल्स को निखारने के लिए है। दिल्ली यूनिवर्सिटी, लोएला कॉलेज, मुंबई यूनिवर्सिटी जैसी कई यूनिवर्सिटी में यह पॉपुलर कोर्स है।

सीएमए

कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग (सीएमए) एक प्रोफेशनल सर्टिफिकेटशन कोर्स है, जो कॉस्ट मैनेजमेंट, बजटिंग, फाइनेंशल रिपोर्टिंग को कवर करता है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट

चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) का सर्टिफिकेट आईसीएआई देता है और सीएस कवॉलिफाई करने के बाद आईसीएसआई मेंबरशिप सर्टिफिकेट देता है। सीए कोर्स अकाउंटिंग, ऑडिटिंग और फाइनेंस का एक्सपर्ट बनाता है।

कंपनी सेक्रेटरी

कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) की पढ़ाई स्टूडेंट्स को कंपनी लॉ, कॉरपोरेट गवर्नेंस और फाइनेंशल मैनेजमेंट का एक्सपर्ट बनाता है। यह एक प्रोफेशनल क्वॉलिफिकेशन है, जो इंस्टिटयूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज (आईसीएसआई) देती है।

बीएचएम/बीबीए-होटल मैनेजमेंट

होटल इंडस्ट्री समेत टूरिजम इंडस्ट्री और बिजनेस में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह पॉपुलर कोर्स है। तीन साल का यह कोर्स कई यूनिवर्सिटी जैसे जामिया मिल्लिया इस्लामिया, इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, जामिया हमदर्द।

 

  • admin

    Related Posts

    झारखंड में 942 डॉक्टरों की भर्ती पर मुहर, JPSC को भेजा गया प्रस्ताव

    रांची  राज्य के मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में शीघ्र ही 942 चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य विभाग ने रिक्त पड़े कुल 942 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया…

    MP में सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर की मुख्य परीक्षा की तारीख में बदलाव, 26 अप्रैल को होगा एग्जाम

     भोपाल  मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत सूबेदार एवं उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के द्वितीय चरण की मुख्य परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI