योगी सरकार की पहल पर यूपी बनेगा ग्लोबल इवेंट्स का हब

– 35 हजार प्रतिभागियों के लिए विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा निर्माण

– 3500 टेंट और 64 किचन की होगी व्यवस्था

– जम्बूरी स्थल पर होगा 100 बिस्तरों वाला अस्पताल और 15 डिस्पेंसरी

– भूमि पूजन में शामिल होंगे योगी सरकार के कई मंत्री

– स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर रहेंगे विशेष इंतज़ाम, 24×7 कंट्रोल रूम भी

– ग्रीन एनर्जी और प्लास्टिक-फ्री मॉडल बनेगा जम्बूरी स्थल

– 100 दुकानों वाली जम्बूरी मार्केट युवाओं की जरूरतें करेगी पूरी

लखनऊ
लखनऊ का डिफेंस एक्सपो ग्राउंड नवंबर में एक भव्य अस्थायी नगर का रूप लेने जा रहा है। यहां बनने वाली टेंट सिटी भारत स्काउंट गाइड्स की ओर से आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी की मेजबानी करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेजबानी में आयोजित हो रहे इस आयोजन में शामिल होने वाले 32 हजार प्रतिभागियों और 3 हजार अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। जिसका भूमिपूजन आगामी 29 सितंबर को प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्रीगण करेंगे।  

3500 टेंट और 64 किचन
वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड का नजारा हाल ही में प्रयाग में संपन्न हुए 'महाकुम्भ' सरीखा ही नजर आएगा। यहां नेशनल जम्बूरी के आयोजन स्थल पर 3500 से अधिक टेंट लगाए जाएंगे। प्रत्येक प्रतिभागी दल के लिए अलग आवासीय व्यवस्था होगी। साफ-सफाई और खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए 64 रसोई घर बनाए जाएंगे जो एक साथ हजारों लोगों के लिए भोजन तैयार करेंगे।

स्वास्थ्य और सुरक्षा इंतजाम
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिभागियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यहां 100 बिस्तरों वाला अस्पताल, 15 डिस्पेंसरी और दर्जनों एंबुलेंस सेवा में रहेंगी। इसके साथ ही 24×7 कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन की व्यवस्था होगी, जिससे हर समस्या का समाधान 15 मिनट में सुनिश्चित किया जा सकेगा।

पर्यावरण के अनुकूल आयोजन
मुख्यमंत्री की मंशा है कि यह जम्बूरी ग्रीन एनर्जी और प्लास्टिक-फ्री परिसर का मॉडल प्रस्तुत करे। इसके लिए जल संरक्षण, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के लिए विशेष दल तैनात किए जाएंगे। वाटर एटीएम, स्वच्छ शौचालय और स्नानागार हर जगह उपलब्ध होंगे।

तकनीक और आधुनिक सुविधाएं
आयोजन स्थल पर वाई-फाई जोन, प्रदर्शनी हॉल, मीटिंग हॉल और ग्लोबल विलेज भी बनाया जाएगा। 100 दुकानों वाली जम्बूरी मार्केट युवाओं को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का अवसर देगी। यह इंफ्रास्ट्रक्चर न केवल आयोजन की भव्यता दिखाएगा, बल्कि यह भी साबित करेगा कि यूपी वैश्विक आयोजनों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर जम्बूरी स्थल को गेटेड टेंट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। यह आयोजन न केवल प्रदेश की प्रतिष्ठा बढ़ाएगा बल्कि जी-20 और महाकुम्भ जैसे बड़े आयोजनों के जरिए अपनी वैश्विक पहचान को एक बार फिर आदर्श रूप में भी स्थापित करेगा।

 

admin

Related Posts

नया मेट्रो रूट तैयार: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सेक्टर-61 से गौर चौक तक होगी सुगम यात्रा

ग्रेटर नोएडा  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है.  लंबे समय से मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग कर रहे इस…

छठे बच्चे के जन्म पर खुशियों की लहर, सीमा हैदर और सचिन के घर जश्न का माहौल

ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर छठी बार मां बनी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के निजी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 4 views
T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन