योगी सरकार का रोजगार अभियान: 25 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय अवसर

लखनऊ
उत्तर प्रदेश का सेवायोजन विभाग इस साल 25 हजार अभ्यर्थियों को विदेश रोजगार के लिए भेजेगा। अभी तक उप्र से सेवायोजन विभाग द्वारा 5978 निर्माण श्रमिकों को इजराइल भेजा जा चुका है। जिनके द्वारा प्रदेश को 1400 करोड़ का रिमिटेन्स प्राप्त हुआ है। निदेशक नेहा प्रकाश ने गुरुवार को बताया कि कैबिनेट द्वारा प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिये उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का गठन किया गया है।

5978 निर्माण श्रमिकों को इजराइल भेजा
इस क्रम में सेवायोजन विभाग द्वारा गत वर्ष 5978 निर्माण श्रमिकों को इजराइल भेजा जा चुका है। जिसके द्वारा 1400 करोड़ का रिमिटेन्स प्रदेश को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि अभी एक दिन पूर्व मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अधीन गठित राज्य संचालन समिति की बैठक भी हुई थी।

25000 अभ्यर्थियों को विदेश में रोजगार देने का लक्ष्य
उन्होंने ने बताया कि सेवायोजन विभाग द्वारा मिशन के माध्यम से इस वर्ष 25000 अभ्यर्थियों को विदेश में रोजगार देने एवं देश में निजी क्षेत्र में 300000 अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ 400000 अभ्यर्थियों की कॅरियर कॉउन्सिलिंग कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर
नेहा प्रकाश ने बताया कि रोजगार मिशन की कार्ययोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का पता लगाने के लिए इन्डस्ट्री एसोसिएशन जैसे फिक्की, एसोचैम, सीआईआई, इत्यादि के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। जिससे आगामी वर्षों में उद्योगों में उत्पन्न होने वाले रोजगार की जानकारी के लिये दीर्घकालीक रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विदेशों में रोजगार मांग के सर्वेक्षण के लिए एम्बेसी के सहयोग से विदेशों में रोड शो, इन्डस्ट्रीज के साथ कोलेबोरेशन, डेलीगेशन विजिट की जाएगी। साथ ही पोस्ट प्लेसमेन्ट सर्पोट के अन्तर्गत एम्बेसी के माध्यम से लोकल गार्जियनशीप की व्यवस्था किये जाने के निर्णय एवं इन्टीग्रेटेड कॉल सेंटर का संचालन 2437 किया जाएगा।

admin

Related Posts

आजमगढ़ शिया-सुन्नी दंगा केस अपडेट: 12 आरोपियों पर गिरे दोषी ठप्पे

आजमगढ़  यूपी के आजमगढ़ के मुबारकपुर कस्बे में 27 साल पूर्व शिया-सुन्नी दंगे के दौरान हुई युवक की हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद कोर्ट ने 12…

आज की आवश्यकता है कि अधिक से अधिक युवाओं को भविष्य उन्मुख तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश इमर्जिंग टेक्नोलॉजी और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम योगी ने स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप, डेटा सेंटर और रोजगार सृजन पर विस्तार से रखा पक्ष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार