बालिकाओं की गरिमा और सुरक्षा पर योगी सरकार का विशेष जोर

महिला दिवस से पहले 42 जनपदों के सरकारी विद्यालयों में शौचालय होंगे पूरी तरह क्रियाशील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आठ मार्च की समय-सीमा तय

बालिकाओं की गरिमा और सुरक्षा पर योगी सरकार का विशेष जोर

‘प्रेरणा पोर्टल’ पर फोटो अपलोड करना होगा अनिवार्य

लखनऊ
 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) से ठीक पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने बालिकाओं की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उन्नाव, कानपुर नगर, रायबरेली, अयोध्या, रामपुर समेत प्रदेश के 42 जनपदों के सभी सरकारी विद्यालयों में बने शौचालयों को पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाने के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट कहा कि आठ मार्च तक सभी विद्यालयों के शौचालय उपयोग योग्य स्थिति में होने चाहिए। उन्होंने दोहराया कि केवल निर्माण कार्य पूरा होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शौचालयों में स्वच्छता, नियमित सफाई, जल की उपलब्धता, बिजली व्यवस्था (जहां आवश्यक हो) और सुरक्षित दरवाजों की स्थिति भी सुनिश्चित की जाए।

बालिकाओं की उपस्थिति और ड्रॉपआउट पर सकारात्मक प्रभाव
सरकार का विशेष फोकस छात्राओं के लिए पृथक एवं सुरक्षित शौचालयों की उपलब्धता पर है। अधिकारियों का मानना है कि स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय सुविधा मिलने से छात्राओं की विद्यालय में उपस्थिति बढ़ेगी, मासिक धर्म के दौरान सहजता होगी और ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी। महिला दिवस के अवसर पर यह पहल बेटियों को सम्मानजनक शैक्षिक वातावरण देने की प्रतिबद्धता का प्रतीक मानी जा रही है।

‘प्रेरणा पोर्टल’ से होगी पारदर्शी निगरानी
शौचालयों की वास्तविक स्थिति की मॉनिटरिंग के लिए प्रेरणा पोर्टल पर फोटो अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। प्रत्येक विद्यालय को शौचालय के अंदर और बाहर की स्पष्ट तस्वीरें अपलोड करनी होंगी। इससे शासन स्तर पर रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश नहीं रहेगी। जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन विद्यालयों में मरम्मत या जल कनेक्शन की आवश्यकता है, वहां तत्काल कार्य प्रारंभ करने को कहा गया है।

समयबद्ध लक्ष्य, तय होगी जवाबदेही
सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि आठ मार्च की समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तय की जाएगी। आवश्यक बजट और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह अभियान न केवल बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि महिला सशक्तीकरण और सम्मान की भावना को जमीनी स्तर पर साकार करने का प्रयास है।

admin

Related Posts

गरीब, अन्नदाता किसान, महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर दिया जा रहा योजनाओं का लाभ : सीएम

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर शनिवार को लोकभवन में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी की 1500…

आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए राहत, कैंटोनमेंट अस्पतालों में खुला इलाज का रास्ता

लखनऊ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान कार्ड) के लाभार्थियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। सरकार प्रदेश के सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में आयुष्मान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब पांच अप्रैल को अर्जेंटीना में मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे भारत के संग्राम

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
अब पांच अप्रैल को अर्जेंटीना में मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे भारत के संग्राम

भारत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में, अब किससे होगी टक्कर? जानें समीकरण का पूरा हिसाब

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
भारत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में, अब किससे होगी टक्कर? जानें समीकरण का पूरा हिसाब

जॉर्जिया वोल के शतक से ऑस्ट्रेलिया की दमदार जीत, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में ली 6-4 की बढ़त

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
जॉर्जिया वोल के शतक से ऑस्ट्रेलिया की दमदार जीत, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में ली 6-4 की बढ़त

सुंगुसी जूनियर के दो गोल ने पंजाब को बेंगलुरु के खिलाफ जीत दिलाई

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
सुंगुसी जूनियर के दो गोल ने पंजाब को बेंगलुरु के खिलाफ जीत दिलाई

सबसे निचले पायदान पर काबिज वॉल्व्स ने तीसरे नंबर की टीम एस्टन विला को हराया

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 1 views
सबसे निचले पायदान पर काबिज वॉल्व्स ने तीसरे नंबर की टीम एस्टन विला को हराया

घाटी से क्रिकेट के सितारे तक: आकिब नबी डार का सफर, रणजी में छाए और IPL में भी दिखा चुके जलवा

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
घाटी से क्रिकेट के सितारे तक: आकिब नबी डार का सफर, रणजी में छाए और IPL में भी दिखा चुके जलवा