‘महाकुंभ में है योगी और मोदी सरकार का कुशल प्रबंधन’, राजस्थान-जोधपुर में मंत्री शेखावत ने कांग्रेस पर ‘हाथी के दांत’ वाला छोड़ा तीर

जोधपुर।

केंद्रीय मंत्री शनिवार सुबह दिल्ली से गृह जनपद पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी से जुड़े सवाल पर शेखावत ने कहा कि गांधी परिवार की राजनीति और कांग्रेस पार्टी का वर्तमान नेतृत्व देश-दुनिया के सामने बेनकाब हो चुका है।

उनका चेहरा सबके सामने उजागर हो चुका है। उन्होंने कहा कि हिंदी में एक कहावत है, हाथी के दांत दिखाने के कुछ और, खाने के कुछ और होते हैं, मुझे लगता है कि उनका चाल, चरित्र और चेहरा सबके सामने उजागर हो चुका है। महाकुंभ के प्रबंधन पर शेखावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह से प्रबंधन किया है, वो निश्चित रूप से अनूठा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पहले स्मरण कीजिए, कुंभ जब कभी भी देश में होते थे, 2013 के कुंभ में किस तरह से भगदड़ मची, उस समय सरकार ने किस तरह असंवदेनशीलता के साथ व्यवहार किया था। शेखावत ने कहा कि 1954 में जब देश की आजादी के बाद में पहला कुंभ हुआ था, उस समय कुंभ की व्यवस्थाओं को देखिए, सरकार किस तरह से इन विषयों को लेकर उदासीन थी। नेहरू जी के कुंभ में जाने के कारण से, ऐसी लिखित रूप से लोगों ने स्टोरी की हैं, 1000 से ज्यादा लोग भगदड़ मचने के कारण दिवंगत हुए थे। शेखावत ने कहा कि अब विरासत का संरक्षण और विरासत का सम्मान करने वाली सरकार है। इस बार महाकुंभ की व्यवस्थाएं पहले से बहुत बेहतर हैं। 1954 में मीडिया की आजादी के सवाल पर शेखावत ने कहा कि 1954 केवल एकमात्र उदाहरण नहीं है, वहां से लेकर इमरजेंसी और 2014 तक पूरे ग्रंथ लिखे जा सकते हैं कि किस तरह से उन्होंने लोकतंत्र और लोकतंत्र के सारे स्तंभों का गला घोंटने की कोशिश की। इंडी गठबंधन के कुंभ को लेकर कुछ न बोलने के सवाल पर शेखावत ने कहा कि वो अवसरवादियों का संगठन है। लोकसभा चुनाव से पहले ऐसे सारे लोग, जो जेल यात्रा करके आए थे, वो एकसाथ एकत्रित हुए थे। मुझे नहीं लगता कि ऐसा आचरण और व्यवहार करने वाले लोगों, जिन्होंने पहले कुंभ को उदासीनता और संवेदनशीलता के साथ में देखा है, वो कुंभ की महत्ता और आस्था को समझते होंगे।

विश्व के लिए अनूठा उत्सव
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि महाकुंभ विश्व के लिए अनूठा उत्सव है। जहां स्वतः स्फूर्त भाव से देश-दुनिया से करोड़ों लोग श्रद्धा और उत्सुकता को लेकर आ रहे हैं। कौतूहलवश दुनियाभर से लोग यह जानने के लिए आ रहे हैं कि इतना बड़ा आयोजन, कैसे किसी देश में एक स्थान पर हो सकता है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन में सरकार का जिस तरह से प्रबंधन है, वो केस स्टडी है। पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति के स्नान पर 5 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया। आने वाली मौनी अमावस्या के दिन यह संख्या और भी बढ़ेगी।

admin

Related Posts

मदन राठौड़ ने सरोज प्रजापत के निधन को पार्टी के लिए बताया एक अपूरणीय क्षति

जयपुर भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरोज प्रजापत का जयपुर के एक निजी अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वे घुटनों के इलाज…

राजस्थान में मिला-जुला जल संकट, 76% जगह सुधार तो 24% क्षेत्रों में स्थिति चिंताजनक

जयपुर. भू-जल को लेकर चिंताओं के बीच प्रदेशवासियों के लिए खुशी की खबर है। पिछले एक वर्ष में प्रदेश के 76 प्रतिशत क्षेत्रों में भूजल स्तर में वृद्धि दर्ज की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद