योग दिवस 21 जून को प्रदेश स्तरीय होंगे कार्यक्रम, सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को दिशा-निर्देश जारी किये

भोपाल 
प्रदेश में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम होंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा योग को वैश्विक पहचान देते हुए वर्ष 2015 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है। वर्ष 2015 से सारी दुनिया में योग के प्रति उत्साही भागीदारी देखी गई है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का एक दशक पूर्ण हो रहा है। इस अवसर पर वृहद रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के साथ-साथ काउंट डाउन एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

प्रदेश में जिला, विकासखंड एवं पंचायत स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम होंगे। इसमें विद्यालयों, महाविद्यालयों, चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षा संस्थान, आयुष, नर्सिंग, पशु चिकित्सा, कृषि, शिक्षा, पॉलीटेक्निक, आईटीआई के साथ निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की भागीदारी रहेगी। प्रदेश के समस्त संस्थानों में योग दिवस में भाग लेने के लिये आयुष मंत्रालय भारत सरकार की लिंक http://yoga.ayush.vog.in/yoga.sangam में आयोजक के रूप में पंजीयन कराया जाना है। जिससे भारत सरकार स्तर पर प्रदेश में आयोजन की संख्या निर्धारित हो सके। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की निर्धारित थीम "एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिये योग" रखी गई है। प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर भी सामूहिक योग के लिये विशेष व्यवस्था की जा रही है। सामूहिक योग कार्यक्रम की शुरूआत 21 जून को प्रात: 6 बजे से होगी। सामूहिक योग की प्रक्रिया प्रात: 7.45 पर संपन्न हो जायेगी।

admin

Related Posts

अमृत सरोवर से रिझोरा में लौटी हरियाली और खुशहाली

भोपाल ग्वालियर जिले की ग्राम पंचायत दौलतपुर के ग्राम रिझोरा ने जल संरक्षण की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। कभी पानी की कमी से जूझता ग्वालियर जिले का यह…

जौरा सब स्टेशन में अब उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर, ऊर्जा मंत्री तोमर ने की पुष्टि

जौरा सब स्टेशन में उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित : ऊर्जा मंत्री तोमर जौरा सब स्टेशन में उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित, ऊर्जा मंत्री तोमर का बयान जौरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI