SMAT खेलकर लौटे यशस्वी जायसवाल की तबीयत खराब, डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

नई दिल्ली 
भारत के स्टार बैटर यशस्वी जायसवाल को मंगलवार को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का मैच खेलने के कुछ घंटे बाद ही जायसवाल को एक्यूट गैस्ट्रोएंटराइटिस की वजह से अस्पताल जाना पड़ा।

रिपोर्ट के मुताबिक जायसवाल को मैच के दौरान भी पेट में दर्द हो रहा था जो मैच खत्म होने के बाद बहुत ज्यादा बढ़ गया। वह मुंबई टीम की तरफ से खेल रहे थे जिसका सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग चरण में राजस्थान के साथ पुणे में मुकाबला था। मैच में 23 साल के जायसवाल ने पेट में दर्द के बावजूद 16 गेंद में 15 रन बनाए और उनकी टीम मुंबई ने 217 रन के बड़े लक्ष्य को 3 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

जायसवाल का पेट दर्द जब असहनीय हो गया तब उन्हें तत्काल पिंपरी चिंचवाड़ के आदित्य बिरला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें एक्यूट गैस्ट्रोएंटराइटिस की पुष्टि की। अस्पातल में उनका सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड हुआ। डॉक्टरों ने उन्हें पर्याप्त आराम करने की सलाह दी है। जायसवाल को जब अस्पताल ले जाना पड़ा तब अबू धाबी में आईपीएल की मिनी नीलामी हो रही थी। उनके स्वास्थ्य या उनकी तबीयत खराब होने को लेकर अभी बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

जायसवाल पिछले कुछ हफ्तों से बहुत ही अच्छे फॉर्म में हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 3 मैचों में 48.33 की औसत और 168.6 के स्ट्राइक रेट से 145 रन बनाए हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने 3 मैच में 78 की शानदार औसत से 156 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने ओडीआई में अपना पहला शतक भी लगाया।

admin

Related Posts

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

 नई दिल्ली 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला चेन्नई की टीम राजस्थान रॉयल्स…

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

चेन्नई CSK vs PBKS के बीच होने वाले अगले महामुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के खेमे में हलचल मची हुई है। कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी टीम के गेंदबाजी आक्रमण को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया