यशस्वी जायसवाल ने पहले शतक के साथ लिखवाया सूरमाओं की लिस्ट में नाम

नई दिल्ली.
भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शतक जमाया है। उन्होंने पहली पारी में फ्लॉप होने के बाद ये काम किया। दूसरी पारी में यशस्वी का ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने आसानी से अपना शतक पूरा किया और इसी के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। यशस्वी पहली पारी में खाता तक नहीं खोल पाए थे। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शतक बनाया और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम लिखवा लिया। ये यशस्वी का ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट मैच है। आपको बताते हैं यशस्वी के रिकॉर्ड्स के बारे में।

यशस्वी के कमाल रिकॉर्ड
यशस्वी का ये टेस्ट मैच में चौथा टेस्ट शतक है। वह अभी 22 साल के हैं। यशस्वी 23 साल की उम्र से पहले भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। 23 साल का होने से पहले सुनील गावस्कर और विनोद कांबली ने भी चार-चार शतक जमाए थे। इस मामले में सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं जिन्होंने आठ शतक जमाए थे। रवि शास्त्री पांच शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

ये यशस्वी का इस कैलेंडर ईयर में तीसरा टेस्ट शतक है। वह 23 साल का होने से पहले एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है। इस साल यशस्वी ने तीन टेस्ट शतक जमाए हैं। सचिन ने 1992 और रवि शास्त्री ने 1986 में तीन-तीन शतक जमाए थे। सुनील गावस्कर और विनोद कांबली संयुक्त रूप से चार-चार शतकों के साथ पहले नंबर पर हैं।

यशस्वी का ये ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट मैच है। वह ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर अपने पहले टेस्ट मैच में शतक जमाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर ने साल 1977 में ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट मैच में ये काम किया था। एमएल जयसिम्हा ने 1968 में ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले ही टेस्ट में शतक लगाया था।

केएल राहुल के साथ मिलकर यशस्वी ने 201 रनों की साझेदारी की। ये ऑस्ट्रेलिया में भारत की पहले विकेट के लिए अभी तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और कृष्णमाचारी श्रीकांत के नाम था जिन्होंने 1986 में पहले विकेट के लिए 191 रन बनाए थे।

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी