यशस्वी जायसवाल ने आरसीबी के गेंदबाजों के खिलाफ हल्ला बोला, खेली तूफानी पारी

नई दिल्ली
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे, लेकिन ओपनर यशस्वी जायसवाल को धीमी पिच से कोई फर्क नहीं पड़ा। यशस्वी जायसवाल ने आरसीबी के गेंदबाजों के खिलाफ हल्ला बोला। यशस्वी जायसवाल ने पहले तो 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर ताबड़तोड़ 75 रनों की पारी खेलकर वे पवेलियन लौटे। उन्हीं की इस दमदार पारी की बदौलत टीम ने एक अच्छा स्कोर जयपुर की इस धीमी रहती पिच पर बनाया। आरसीबी के सामने जीत के लिए राजस्थान ने 174 रनों का लक्ष्य रखा है।

यशस्वी ने 7 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना सीजन का दूसरा अर्धशतक पूरा किया था। इस पारी को उन्होंने आगे बढ़ाया। अर्धशतक तक उनका स्ट्राइक रेट 142.86 का था, जो पारी के अंत में 159.57 का हो गया। वे 47 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 75 रन बनाने में सफल रहे। अन्य कोई बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के लिए 35 से ज्यादा रन नहीं बना पाया। संजू सैमसन ने यशस्वी के साथ मिलकर सधी शुरुआत तो दिलाई, लेकिन वे भी नीची रहती गेंद पर स्टंप आउट होकर पवेलियन लौट गए।

राजस्थान के लिए 35 रनों की पारी ध्रुव जुरेल ने खेली। वे भी शुरुआत में संघर्ष कर रहे थे और उनका कैच भी छूटा। वहीं, रियान पराग ने 30 रन बनाए। शिमरोन हेटमायर से उम्मीद थी, लेकिन वे 8 गेंदों में 9 ही रन बना सके। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी की ओर से एक-एक विकेट क्रुणाल पांड्या, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल को मिला। अन्य गेंदबाज खाली हाथ रहे। आरसीबी के सामने जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य है, जो इस पिच पर काफी मुश्किल होगा। जैसी पिच पहली पारी में रही है। वैसी ही रहती है तो फिर राजस्थान के गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं।

admin

Related Posts

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

नई दिल्ली आईपीएल का 19वां सीजन खिलाड़ियों की चोटों से प्रभावित हुआ है। सीजन का पहला मुकाबला शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। आईपीएल…

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

ढाका तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के बीच संबंध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, SRH के ईशान किशन का गदर या विराट कोहली का भौकाल?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, SRH के ईशान किशन का गदर या विराट कोहली का भौकाल?

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में