रेसलिंग आइकन हल्क होगन का निधन, 71 की उम्र में हृदय गति रुकने से गई जान

फ्लोरिडा

WWE सुपरस्टार हल्क होगन का 24 जुलाई (गुरुवार) को 71 साल की उम्र में निधन हो गया है. होल्क होगन का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ. टीएमजेड स्पोर्ट्स के अनुसार गुरुवार की सुबह फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर स्थित हल्क होगन के घर पर डॉक्टर्स को बुलाया गया. कुश्ती के इस दिग्गज के घर के बाहर पुलिस की कई गाड़ियां और आपातकालीन चिकित्साकर्मी मौजूद थे. हल्क होगन को स्ट्रेचर पर लादकर एम्बुलेंस के जरिए हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

कुछ ही सप्ताह पहले हल्क होगन की पत्नी स्काई (Sky) ने उन अफवाहों का खंडन किया था कि वह बेहोश हैं. हल्क होगन की वाइफ ने कहा था कि उनका दिल मजबूत है और वह सर्जरी से उबर रहे हैं.

Hulk Hogan सिर्फ एक रेसलर नहीं थे, वो 80 के दशक में फैन्स के लिए 'रियल लाइफ सुपरहीरो' बन चुके थे. दमदार शरीर, पीला-लाल रंग का कॉस्ट्यूम और उनका स्लोगन (Say your prayers, eat your vitamins) उनकी खास पहचान थी. हल्क होगन ने अपने अदम्य साहस और काबिलियत के चलते 'हल्कमैनिया' का निर्माण किया. शुरुआती दिनों में वो विंस मैकमैहन की राष्ट्रीय विस्तार योजना का चेहरा बने. रेसलमेनिया 3 में आंद्रे द जाइंट के खिलाफ उनका मैच आज भी ऐतिहासिक माना जाता है, जिसे 93,000 से अधिक लोगों ने लाइव देखा था.

अमेरिकी रेसलिंग को नया आयाम दिया
हल्क होगन कई बार WWF चैम्पियन रहे. शुरुआती आठ रेसलमेनिया में से सात के आयोजन में हल्क होगन ने मुख्य भूमिका निभाई. इस दौरान फैन्स की नजरें उनपर ही रहती थीं. उनकी अपार लोकप्रियता ने पेशेवर कुश्ती को कॉर्निवल सर्किट से अमेरिकी एंटरटेनमेंट की मुख्यधारा में ला खड़ा किया.

1996 में वर्ल्ड चैम्पियनशिप रेसलिंग (WCW) में वापसी करके हल्क होगन ने दुनिया को चौंका दिया. हल्क होगन अबकी बार पुराने लाल-पीले रंग के कॉस्ट्यूम को छोड़कर काले-सफेद गियर में 'हॉलीवुड होगन' के रूप में सामने आए. वो nWo (न्यू वर्ल्ड ऑर्डर) के तीसरे सदस्य बने और रेसलिंग के इतिहास का सबसे बड़ा 'हील टर्न' कर दिया.

उनका ये अवतार आज भी रेसलिंग के सबसे चर्चित चेप्टर्स में से एक माना जाता है. पेशेवर कुश्ती पर हल्क होगन का प्रभाव काफी व्यापक है. उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में दो बार शामिल किया गया, एक बार 2005 में एकल प्रतिभागी के रूप में और फिर 2020 में nWo के सदस्य के रूप में. 

admin

Related Posts

ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

 नई दिल्ली 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत हो रही है. सीजन का ओपनर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के…

तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

वेलिंग्टन न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। मेजबान न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को तीसरे टी20 में 9…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?