इस खास विधि से करें मकर संक्रांति की पूजा, चमक उठेगी किस्मत

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. कहीं मकर संक्रांति, खिचड़ी तो कई उत्तरायण देश भर में इस पर्व को अलग-अलग नामों से जाना जाता है. वहीं इस पर्व को मनाने का तरीका भी अलग होता है. मकर संक्रांति पर स्नान दान का विशेष महत्व होता है. वहीं इस दिन खास विधि से पूजा करने पर व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता मिलती है.

मकर संक्रांति 2025 स्नान दान शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान के लिए पुण्य काल समय सुबह 9 बजकर 3 मिनट से शाम 05:46 बजे तक रहने वाला है. इस शुभ मुहूर्त में स्नान और दान करने से शुभ फलदायी होता हैं. इस पुण्य काल की अवधि 8 घंटे 42 मिनट रहने वाली है. इसके अलावा मकर संक्रांति महा पुण्य काल की शुरुआत सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर होगी. वहीं समापन 10 बजकर 48 मिनट पर होगा. इस पुण्य काल की अवधि 1 घंटा 45 मिनट रहने वाली है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन दोनों ही अवधि में गंगा स्नान और दान करना पुण्य फलदायी होगा.

मकर संक्रांति पूजा विधि
मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव और भगवान विष्णु का ध्यान करें. उसके बाद की पूजा करने के लिए सुबह पवित्र नदी या नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें. फिर एक तांबे के लोटे में अक्षत और फूल डालकर भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें. इस दौरान ऊँ सूर्याय नम: ऊँ खगाय नम:, ऊँ भास्कराय नम:, ऊँ रवये नम:, ऊँ भानवे नम:, ऊँ आदित्याय नम: मंत्र का जाप करें. इसके बाद सूर्य स्तुति का पाठ करें.

करें इन चीजों का दान
मकर संक्रांति के दिन स्नान और सूर्यदेव की पूजा करने के साथ ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को दान देना शुभ माना जाता है. इस दिन काले तिल का दान करना अच्छा होता है. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति पर सूर्य देव के साथ शनि देव की कृपा भी होती है. वहीं इस दिन गरीब लोगों में गर्म वस्त्र दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख समृद्धि आती है.

  • admin

    Related Posts

    राम नवमी 2026: 26 या 27 मार्च को मनाई जाएगी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    इंदौर हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में जाना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार त्रेता युग में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष…

    15 मार्च 2026 राशिफल: जानें कौन सी राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा आगाह

    मेष कामकाज में व्यस्तता बनी रह सकती है। कुछ जिम्मेदारियां अचानक बढ़ सकती हैं, इसलिए समय को संभालकर चलना बेहतर रहेगा। किसी पुराने काम को आगे बढ़ाने का मौका मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 1 views
    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

    आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

    इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे