विश्व अंगदान दिवस 2025: मृत्यु के बाद भी किसी की धड़कन बन सकते हैं आप

आज, 13 अगस्त को हम सब विश्व अंगदान दिवस मना रहे हैं, और यह दिन हमें एक ऐसे दान की याद दिलाता है जो किसी भी अन्य दान से बड़ा है, यह है जीवन का दान. हमारी मृत्यु के बाद जब शरीर मिट्टी में मिल जाता है, तब भी हमारे अंग किसी और के शरीर में धड़ककर उसे एक नई जिंदगी दे सकते हैं. एक व्यक्ति के अंगों से कई लोगों को जीवन मिल सकता है. उदाहरण के लिए, एक मृत दाता के अंगदान से हृदय, फेफड़े, गुर्दे, यकृत, अग्न्याशय और आँखें (कॉर्निया) दान की जा सकती हैं. इसका मतलब है कि एक व्यक्ति के अंग आठ लोगों को नया जीवन दे सकते हैं, और 75 से अधिक लोगों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना सकते हैं.

क्या कहते हैं भारत में इसके आंकड़े
राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) के आंकड़ों के अनुसार, 2013 में जहाँ सालाना लगभग 5,000 प्रत्यारोपण होते थे, वहीं 2023 में यह संख्या बढ़कर 18,378 हो गई. यह दिखाता है कि पिछले एक दशक में भारत में अंग प्रत्यारोपण में तीन गुना से अधिक की वृद्धि हुई है.

दुनिया में हमारा स्थान तीसरा
सरकार ने अंगदान के लिए आयु सीमा को 65 वर्ष से हटा दिया है और एक डिजिटल रजिस्ट्री पोर्टल शुरू किया है, जिससे प्रक्रिया आसान हुई है. अंगदान महोत्सव जैसे अभियान और सोशल मीडिया पर जागरूकता फैलाने से लोगों में इसके प्रति सकारात्मक सोच बनी है. सरकार ने अंगदान के लिए पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी शुरू की है, जिससे जरूरतमंद को किसी भी राज्य में अंग मिल सकता है, बशर्ते वह उपलब्ध हो. इन प्रयासों के कारण, भारत अंग प्रत्यारोपण में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है.

  • admin

    Related Posts

    AI की वैश्विक दौड़ में भारत आगे: पीएम मोदी के साथ ‘Sarvam Kaze’ की एंट्री

    नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में एक शानदार चश्मा पहने हुए देखा गया। यह साधारण नहीं बल्कि AI डिवाइस है। इस वियरेबल का नाम…

    कम कीमत में दमदार फीचर्स: ₹7499 में लॉन्च हुआ Lava Bold N2, फ्री सर्विस का फायदा

    नई दिल्ली Lava Bold N2 को ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है. इस बजट स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग (डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस) के साथ उतारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी