भोपाल के एक MRI सेंटर के चेंजिग रूम में महिलाओं का छिपकर वीडियो बनाया, चेंजिंग रूम में हिडन कैमरा मिलने से हड़कंप

भोपाल
मालवीय नगर स्थित एमआरआई सेंटर मेडी स्कैन के चेंजिंग रूम में कपड़े बदलती महिलाओं की रिकॉर्डिंग का मामला सामने में आया है। सेंटर का वार्ड बॉय चेंजिंग रूम की सीलिंग में अपना मोबाइल छुपाकर रखता था और वीडियो रिकॉर्डिंग चालू कर देता था।

सेंटर में एमआरआई जांच के लिए पहुंची महिलाएं जब जांच से पहले गाउन पहनती थीं तो उनकी रिकार्डिंग कर ली जाती थी। वार्ड बॉय की इस करतूत का खुलासा गुरुवार को हुआ, जब एमआरआई की जांच के सेंटर पहुंची एक महिला के पति ने चेंजिंग रूम की सीलिंग में छुपे हुए मोबाइल को पकड़ लिया।

दंपती ने जब इसकी बात प्रबंधन को बताई तो वे गलती मानने और वार्ड बॉय की शिकायत करने की बजाए विवाद करने लगे, जिसके बाद भागकर पति-पत्नी ने अरेरा हिल्स थाने में शिकायत की।

पुलिस ने चेंजिंग रूम को सील कर दिया है। साथ ही आरोपित वार्ड बॉय के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह कब से चेंजिंग रूम में महिलाओं के वीडियो बना रहा था। और इन वीडियो को कहां भेजता था।

तीन महीने से मेडी स्कैन में काम कर रहा है आरोपित

थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि मेडी स्केन में कार्यरत वार्ड बॉय विशाल ठाकुर मूलत: उत्तरप्रदेश के अयोध्या का रहने वाला है। वह पिछले तीन वर्षों से भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में अपनी दीदी के घर रह रहा था। आरोपित तीन महीने से मेडी स्कैन में वार्ड बॉय का काम कर रहा था।

पति चेंजिंग रूम में सामान लेने गया तो हुआ खुलासा

थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब दो बजे दंपती मेडी स्कैन सेंटर गए थे। यहां पत्नी की एमआरआई जांच की जानी थी। पत्नी ने चेंजिंग रूम में जाकर स्कैन के लिए गाउन पहन लिया था।

27 मिनट की रिकॉर्डिंग हो चुकी थी

परंतु वापस जाते समय वह कुछ सामान चेंजिंग रूम में ही भूल गई थीं, जिसके बाद उनके पति रूम में सामान लेने गए तो उनकी नजर सीलिंग में छुपे मोबाइल पर गई। उन्होंने मोबाइल निकाला तो उसमें वीडियो रिकार्डिंग चालू थी और 27 मिनट की रिकॉर्डिंग हो चुकी थी। पति ने प्रबंधन को इसकी जानकारी दी।

admin

Related Posts

आयुक्त भोंडवे ने दिया आदेश: विभागीय समन्वय और समयबद्ध योजना के साथ कार्य करें

विभागीय समन्वय और समयबद्ध कार्ययोजना के साथ कार्य करें : आयुक्त भोंडवे बेतवा नदी के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए में उच्च स्तरीय बैठक हुई भोपाल बेतवा नदी के पावन…

एमपी में कर्मचारियों को 3% DA बढ़ाकर राहत, एरियर 6 किस्तों में मिलेगा, मई से नई सैलरी शुरू

भोपाल  अप्रैल की शुरुआत मध्य प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 3…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 0 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा