अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर 31 मई को जंबूरी मैदान में होने वाला महिला महासम्ममेलन सिंदूरी थीम पर होगा

भोपाल

 रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 मई को जंबूरी मैदान में होने वाला महिला महासम्ममेलन सिंदूरी थीम पर होगा। कार्यक्रम को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर समर्पित किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में करीब 1500 महिलाओं के साथ प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। महासम्मेलन में प्रदेशभर से 2 से 2.50 लाख महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया।

सुबह से संभालेंगी व्यवस्थाएं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि समेलन की समूची व्यवस्थाओं का नेतृत्व बहनें ही करेंगी। सभी को अलग-अलग जिमेदारी दी जाएगी। पीएम मोदी सुबह 10.30 बजे समेलन में पहुंच जाएंगे, इसलिए सभी बहनों को इस समेलन के लिए व्यवस्थाएं सुबह से ही संभालनी होंगी।

काम के हिसाब से 31 टीम बनाईं
पार्किंग, पेयजल व्यवस्था, साज-सज्जा से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक का जिमा महिलाओं को सौंपा जाएगा। इसके लिए 31 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक में 20 से 40 महिलाएं रहेंगी। इसके अलावा भी वरिष्ठ पदाधिकारी तैनात रहेंगी। टीमों की फाइनल रिहर्सल 29 मई को जंबूरी मैदान में होगी।

पीएम ने देशभर में एमपी आना स्वीकारा
मुयमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई ने कई आदर्श स्थापित किए हैं। वह बहू बनकर होलकर परिवार में आईं और बेटी के रूप में पूजी गईं। उन्होंने कहा कि देशभर में कार्यक्रम हो रहे हैं, लेकिन हमारी सौभाग्य है कि पीएम मोदी मध्यप्रदेश में आना स्वीकार रहे हैं। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी महासमेलन में दो लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे।

इंदौर, दतिया, सतना और उज्जैन के कार्यक्रम में रहेंगे केंद्रीय-राज्य के मंत्री
पीएम मोदी दतिया, सतना एयरपोर्ट और इंदौर मेट्रो का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। उज्जैन में शिप्रा नदी के घाटों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री व राज्य के प्रमुख मंत्री संबंधित स्थलों पर रहेंगे। मंगलवार को कैबिनेट बैठक से पहले चर्चा में मुयमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह व्यवस्था दी। बैठक के दौरान मुयमंत्री और मंत्रियों ने साधना बलवटे द्वारा लिखित ‘अहिल्या रूपेण संस्थिता’ नाट्य पुस्तिका का विमोचन किया। यह नाट्य पुस्तिका देवी अहिल्या बाई के जीवन की प्रमुख घटनाओं पर आधारित है।

बहू बनकर आईं और बेटी के रूप में पूजी गईं देवी अहिल्याबाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने एक नहीं अनेक आदर्श स्थापित किए हैं। वह बहू बनकर होल्कर परिवार में आईं और बेटी के रूप में पूजी गईं, ऐसा उन्होंने अपने कार्यों से ही कर सकी हैं। अहिल्या बाई होल्कर ने अपने शासनकाल में सुशासन, देशभर के मंदिरों का जीर्णोंद्धार, न्यायप्रिय व्यवस्था और महिलाओं के सशक्तिकरण के कार्यों से आदर्श स्थापित किया है।

CM ने कहा- देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में जाति व्यवस्था से ऊपर उठकर अपनी सेना में भील बटालियन बनाईं। देवी अहिल्याबाई ने विधवा विवाह की प्रथा शुरू कराई और बहनों की जिंदगी संवारने का कार्य किया। महेश्वर साड़ी का निर्माण शुरू कराकर महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल पेश की। पीएम मोदी भी महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

पीएम का भोपाल आना हमारा सौभाग्य सीएम ने कहा : प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें भी देवी अहिल्याबाई द्वारा स्थापित सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत को संजोने के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने देवी अहिल्याबाई होल्कर की धर्म, न्यायप्रियता से संबंधित संस्मरण सुनाते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यों से मध्यप्रदेश की बेटी और बहू के रूप में अतुलनीय कार्य किया है।

वीडी बोले-राजधानी में बनेगा नया इतिहास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती पर होने वाले महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में भाग लेने भोपाल आ रहे हैं। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जिसमें करीब 2.5 लाख बहनें भाग लेंगी।

अहिल्याबाई ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया वीडी शर्मा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने मंदिरों की जीर्णोद्धार, सुशासन, महिला सशक्तीकरण और उन्हें स्वाबलंबी बनाने के लिए स्वरोजगार से जोड़ने जैसे काम किए। श्री शर्मा ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों द्वारा हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने पर प्रधानमंत्री जी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को सबक सिखाया है। यशस्वी प्रधानमंत्री जी 31 मई को महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में भाग लेने भोपाल आ रहे हैं और उनके स्वागत, सम्मान सहित कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं नारी शक्ति ही संभालेगी। यह महिला सम्मेलन भी महिला सशक्तीकरण को ही समर्पित है। इसलिए सभी बहनें आज से ही इस सम्मेलन की तैयारी में जुट जाएं। निश्चित रूप से 31 मई को भोपाल में होने वाला यह सम्मेलन नया इतिहास बनाएगा।

 यह कार्यक्रम

29 मई-
29 को आरोग्यमयी नारी के तहत छतरपुर में महिला स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस के तहत महिला स्वास्थ्य शिविर लगाएंगे।

30 मई-
30 को जिला, ब्लॉक स्तर पर विशेष महिला स्वास्थ्य शिविर के जरिए महिलाओं में कैंसर रोग की पहचान करेंगे। इसी दिन स्वावलंबी महिला-सशक्त राष्ट्र की थीम पर अहिल्या वाहिनी कार्यक्रम के तहत प्रदेश की प्रमुख महिला खिलाड़ियों एवं युवतियों से संवाद एवं प्रदेश में महिला बाइक रैली होगी। इसमें सीएम व मंत्री हिस्सा लेंगे।

सीएम ने भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, राजगढ़, देवास, सागर, बैतूल, हरदा, नरसिंहपुर, शाजापुर के प्रभारी मंत्रियों को विशेष प्रबंध एवं तैयारियों का जिम्मा दिया है।

31 मई
महासम्मेलन नारी सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा। अपने क्षेत्र में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाली ख्यातिलब्ध महिलाएं पीएम का स्वागत करेंगी

admin

Related Posts

भोपाल में युवक की हत्या, होटल मालिक पर चाकू से हमला; गुस्साए परिजनों ने किया थाने का घेराव और

भोपाल  भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में मामूली विवाद ने रविवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया। ‘बेटा’ कहकर समझाने की कोशिश करने पर आरोपियों ने 35 साल के युवक…

मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम ने 8 करोड़ रुपये का लाभांश मध्यप्रदेश शासन को किया अर्पित

भोपाल  मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम मर्यादित के संचालक मण्डल की बैठक में निगम के अंशधारी मध्यप्रदेश शासन को वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक के अंतरिम लाभांश के रूप में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान