योगी सरकार में महिलाएं सुरक्षित, कानून-व्यवस्था मजबूत : डिप्टी सीएम

चैट जीपीटी से राजनीति नहीं हो सकती, बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर हमला

एसआईआर का विरोध घुसपैठियों को बचाने की कोशिश- बृजेश पाठक

योगी सरकार में महिलाएं सुरक्षित, कानून-व्यवस्था मजबूत : डिप्टी सीएम

कहा, सपा का पढ़ाई-लिखाई से कोई लेना-देना नहीं, अखिलेश करते हैं कट-पेस्ट की राजनीति

धर्म और जाति के नाम पर देश को बांटना बंद करें अखिलेश : बृजेश पाठक

आरएसएस राष्ट्रवाद का प्रतीक, सपा ने आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए

लखनऊ
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चैट जीपीटी से राजनीति नहीं हो सकती। राजनीति के लिए अध्ययन और समझ जरूरी है।
बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी का पढ़ाई-लिखाई से कोई लेना-देना नहीं है। अखिलेश यादव हमेशा कट-पेस्ट की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि धर्म और जाति के नाम पर देश को बांटने की राजनीति अब स्वीकार नहीं की जाएगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बेटियां और महिलाएं सुरक्षित हैं, यह केवल योगी आदित्यनाथ सरकार की देन है। पूरे देश में उत्तर प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था की चर्चा हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में प्रदेश की राजनीति का इस्लामीकरण किया गया था, लेकिन अब जनता सब कुछ जान चुकी है।

एसआईआर का विरोध पारदर्शी मतदाता सूची का विरोध
बृजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव का एसआईआर का विरोध करना यह दर्शाता है कि सपा नहीं चाहती कि मतदाता सूची पारदर्शी बने। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी घुसपैठियों के वोटों के सहारे चुनाव जीतना चाहती है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि केवल वास्तविक मतदाता ही मतदान करें, जबकि सपा और कांग्रेस ऐसे लोगों का वोट चाहते हैं, जिन्हें मतदान का अधिकार नहीं है।
उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल किया कि पीएफआई और सिमी जैसे संगठन को लेकर आपका क्या स्टैंड है? कभी उनको बंद करने पर आपने नहीं बोला। केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं। समय आने पर जनता जरूर इसका हिसाब चुकता करेगी। 

अखिलेश यादव को देश का इतिहास पढ़ना चाहिए
डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव को देश का इतिहास पढ़ना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी स्थापना के बाद से राष्ट्रवाद को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आरएसएस आज दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है और राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करता है।

सपा ने आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए : बृजेश पाठक
बृजेश पाठक ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने जब 2012 से 2017 के बीच प्रदेश की सत्ता संभाली, तब आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए, जिन्होंने वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ में बम विस्फोट किए थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा आतंकवादियों की भाषा बोली और वोट बैंक की राजनीति की है।

admin

Related Posts

योगी सरकार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, स्कॉच अवार्ड ने बढ़ाया गौरव

योगी सरकार ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, फिर मिला प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड सिंचाई विभाग की ओर से महाकुम्भ-25 के दौरान गंगा चैनलाइजेशन और जल प्रबंधन में नवाचार को…

उत्तर प्रदेश में जेवर, लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या व कुशीनगर की शान बने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

सीएम योगी के नेतृत्व में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश  केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा यूपी  उत्तर प्रदेश में जेवर, लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए