दिल्ली के सीलमपुर में महिला को मारी गोली, पीड़िता की पहचान सदमा के रूप में हुई

नई दिल्ली
उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके घर में घुसकर गोली मार दी गई। पीड़िता की पहचान सदमा के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने कुछ हथियार भी बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला पारिवारिक विवाद का है। जिसमें महिला की जेठानी का हाथ बताया जा रहा है। इस घटना के बाद सीलमपुर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मौके पर मौजूद हाजिर रईस ने बताया कि हमें फोन आया कि यहां एक लड़की को गोली मार दी गई है। इसके बाद हम लोग मौके पर पहुंचे और चार हमलावरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की को पेट में गोली मारी गई थी। उसे जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है, अभी उसकी हालत कैसी है यह नहीं पता है।

घायल महिला के जेठ मोहम्मद अमन ने बताया, “मेरी बीवी और मेरे बीच थोड़ी अनबन चल रही थी, लेकिन यह इतना बड़ा मामला नहीं था। मेरी मां से भी बात हो रही थी, लेकिन कोई बड़ी बात नहीं थी।” उन्होंने आगे बताया, “मेरी बीवी ने अपने मायके में फोन कर दिया और अपने भाइयों को बुला लिया। उनके तीन भाई आए और मेरे भाई जावेद से बात करने लगे। तभी उनके एक भाई ने मेरे भाई जावेद पर हमला कर दिया और बंदूक निकाल ली। इसी दौरान मेरे पिता आ गए और उन्होंने उनका हाथ नीचे कर दिया, लेकिन दूसरे भाई ने फिर से बंदूक उठाई और गोली चला दी।

 

admin

Related Posts

दिल्ली में लग्ज़री स्टे महंगा क्यों? 5-स्टार होटलों के रूम रेट में अचानक उछाल का पूरा सच

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी में 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' से पहले 5 स्टार होटलों के कमरों के किराए में भारी उछाल आया है। सम्मेलन 16 से 20 फरवरी के…

नींद में बुझ गई जिंदगी: मच्छरों से परेशान कंडक्टर ने जलाई अगरबत्ती, बस में लगी आग

नई दिल्ली दिल्ली के विकासपुरी में एक प्राइवेट बस में आग लगने की वजह से 25 वर्षीय हेल्पर की मौत हो गई। पुलिस को संदेह है कि आग लगने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज