महिला उत्पीड़न का मामला: धमकी और दुष्कर्म के आरोपों से मचा हड़कंप

इंदौर
किन्नर के बहकावे में आकर डेरे पर आई हिंदू युवती दुष्कर्म का शिकार हो गई। दो भाईयों ने उसके साथ जबरदस्ती की और गोली से उड़ाने की धमकी दी। आरोपियों ने दोनों से शादी करने का दबाव बनाया और कहा कि मतांतरण कर मुस्लिम धर्म स्वीकार लो। हीरानगर पुलिस ने दोनों भाईयों के खिलाफ सात गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार मूलत: कन्नौद (देवास) निवासी 24 वर्षीय पीड़िता माता-पिता के साथ मूसाखेड़ी (आजादनगर) में रहती है और एक कंपनी में नौकरी करती है। पारिवारिक समस्याओं को लेकर पालदा निवासी सिमरन (किन्नर) से उसकी मुलाकात हुई थी। सिमरन ने एमआर-10 पर रहने वाले गुरु (किन्नर) से मिलवाने का आश्वासन दिया और 16 अक्टूबर 2024 को किन्नरों के डेरे पर आई। डेरा किन्नर सपना हाजी का बताया गया था।
 
इस दौरान सिमरन ने राजा हाशमी से मुलाकात करवाई और उसकी निजी परेशानियों के बारे में बताया। राजा ने उसके मोबाइल नंबर लिए और तीन दिन बाद पुन:बुलाया। पीड़िता के मुताबिक तीन दिन बाद आरोपित राजा ने गुरु से मिलवाने का झांसा देकर नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ ज्यादती की। होश में आने पर पीड़िता द्वारा विरोध किया तो राजा ने पिस्तौल निकाली और गोली मारने की धमकी दी।
'मैं यहां राजा हूं। 

मैं जो बोलूंगा वो ही होगा'
उसने कहा कि मैं यहां राजा हूं। मैं जो बोलूंगा वो ही होगा। परेशानियां दूर करने के लिए तूझे मेरे इशारे पर चलना पड़ेगा। इसके बाद भी राजा ने धमका कर कईं बार डेरे पर मिलने बुलाया। एक बार राजा ने समीर हाशमी से मुलाकात करवाई और कहा कि मेरा छोटा भाई है। समीर ने भी पीड़िता के साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। कुछ दिनों बार राजा ने कहा तुझे हम दोनों से शादी करना पड़ेगी। आरोपित ने मुस्लिम धर्म स्वीकारने का दबाव बनाया।

किन्नर विवाद में जेल में बंद है सपना और राजा
राजा हाशमी फिलहाल जेल में बंद है। उस पर पंढरीनाथ थाना में नंदलालपुरा के किन्नरों ने केस दर्ज करवाया था। इस केस में किन्नर सपना हाजी भी आरोपित है और वह भी जेल जा चुकी है।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव यूपीएससी-2025 में चयनित अभ्यर्थियों से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया संवाद

वर्ष 2025 की यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थी वर्ष 2047 के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हैं शिल्पकार इन युवाओं के कंधों पर प्रदेश के करोड़ों नागरिकों के कल्याण और विकास…

प्रदेश में हवाई पट्टियों के विकास से सुदृढ़ हो रही क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी

भोपाल मध्यप्रदेश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने और दूरस्थ जिलों को हवाई सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा हवाई पट्टियों के विकास एवं विस्तार के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 2 views
क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 2 views
Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई