जलशक्ति विभाग में पेयजल की नई दरें लागू होने के साथ अब नए कनेक्शन लेने के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ेगी

मंडी
जलशक्ति विभाग में पेयजल की नई दरें लागू होने के साथ अब नए कनेक्शन लेने के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ेगी। शहर में 100 प्रतिशत कनेक्शन फीस में बढ़ोतरी कर 1000 रुपये घरेलू और व्यवसायिक के 1500 रुपये की गई है। गांव में यह 200 और 500 रुपये लगेंगे। विभाग ने इस बार एक नई कैटागिरी नान कर्मिशियल व नान डोमेस्टिक भी शामिल की है। इसके तहत कनेक्शन लेने के लिए 2500 रुपये चुकाने होंगे।

1 अक्टूबर को लागू हुई थीं नई दरें
प्रदेश सरकार ने पहली अक्टूबर से शहरों और गांव में पेयजल की नई दरें निर्धारित की थी। इसके साथ ही पहले नया कनेक्शन लेने के लिए गांव में घरेलू कनेक्शन 200 और व्यवसायिक के 400 रुपये लगते थे। इसमें घरेलू कनेक्शन का फीस तो 200 रुपये ही है, लेकिन व्यसायिक 400 से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी गई है। इसमें 10 रुपये फार्म के अतिरिक्त लगते थे।

शहरी क्षेत्रों में कनेक्शन का दाम बढ़ाकर 1000 कर दिया गया
वहीं, शहरी क्षेत्र में पहले घरेलू कनेक्शन के फार्म सहित 460 रुपये लगते थे, जिसे बढ़ाकर 1000 किया गया है। व्यवसायिक कनेक्शन के 50 रुपये के फार्म सहित 700 रुपये लगते थे, इसे बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है लेकिन फार्म की अलग से फीस लेने संबंधित आदेश जारी नहीं किए हैं। ऐसे में अब अगर आपको कनेक्शन लेना होगा तो जेब ढीली करनी पड़ेगी। वहीं सीवरेज कनेक्शन के भी शहर में 500 और 1000 रुपये लगेंगे।

नई कैटागिरी बनी अधिकारियों के लिए समस्या
इस बार अधिसूचना में शामिल नान घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शन का 2500 रुपये निर्धारित किया गया है, लेकिन इसमें कौन से भवन शामिल होने हैं। यह स्थिति स्पष्ट नहीं हैं। हालांकि अधिकारियों की माने तो इसमें भवन निर्माण के आरंभ में लिए जाने वाले कनेक्शन शामिल हो सकते हैं। अब इसकी स्थिति स्पष्ट करने के लिए शुक्रवार को शिमला में बैठक रखी गई है।

गांव में 200 और 500 रुपये में मिलेगा कनेक्शन।
पेयजल के साथ नए कनेक्शन लेने के लिए रेट भी बढ़ाए।
पहले शहर में लगते थे 460 और 700 रुपये, लेकिन अब बढ़ाकर 1000 और 1500 कर दिया गया है।  

 

  • admin

    Related Posts

    कॉर्डेलिया क्रूज विवाद में समीर वानखेड़े पर कसा शिकंजा, हाई कोर्ट ने दी अनुमति

    नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने 2021 के कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में तत्कालीन आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रखने की मंजूरी दे दी है। अदालत…

    कंधार की कार्रवाई का जवाब या नई साजिश? इस्लामाबाद में एयरस्ट्राइक से हड़कंप

    इस्लामाबाद भारत के दो पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शुरु हुई जंग विध्वसंक रूप लेते जी रही है। ताजा हमले में अफगानिस्तान की तालिबान सेना ने पाकिस्तान की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 3 views
    अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

    सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 2 views
    सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

    कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 2 views
    कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

    जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 2 views
    जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

    अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 2 views
    अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

    सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 3 views
    सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा