चुनाव अधिकारियों की मदद से MVA का समर्थन करने वाले मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटवा रहा है भाजपा

मुंबई
मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित शिव सेना (यूबीटी) के मुख्य कार्यालय शिवालय में एमवीए नेताओं की शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस दौरान कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी एमवीए समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की साजिश कर रही है। पटोले ने कहा, 'हमें अपने समर्थकों से कुछ शिकायतें मिली हैं। यह बताया गया कि सत्तारूढ़ गठबंधन स्थानीय चुनाव अधिकारियों की मदद से MVA का समर्थन करने वाले मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटवा रहा है।'

एमवीए नेताओं ने कहा, 'चुनाव आयोग के फॉर्म नंबर 7 का उपयोग दूसरे मतदाताओं या खुद का नाम हटाने के लिए किया जाता है। अब इसका इस्तेमाल एमवीए का समर्थन करने वाले मतदाताओं के नाम को हटाने के लिए हो रहा है।' इस दौरान कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने एनसीपी से जुड़े संतोष पवार का वोटर आईडी कार्ड दिखाया। इस कार्ड पर उनके नाम के साथ किसी और की फोटो छपी दिख रही है। उन्होंने कहा कि एमवीए नेता इन शिकायतों को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी से मिलने जा रहे हैं। यह गंभीर मामला है और इस पर ऐक्शन लिया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची फर्जी

दूसरी ओर, महाराष्ट्र कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर प्रसारित पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची को फर्जी बताया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से हस्ताक्षरित सूची में कांग्रेस के 15 प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह सूची फर्जी है। नेताओं ने कहा कि यह साफ नहीं है कि लिस्ट कैसे जारी की गई, लेकिन यह आधिकारिक नहीं है। पार्टी ने मतदाताओं से उम्मीदवारों की सूची की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करने और अफवाहों पर विश्वास न करने का आग्रह किया है। कांग्रेस की ओर से महाराष्ट्र चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी किए जाने की उम्मीद है।
 

admin

Related Posts

इंतज़ार खत्म! AI समिट में पक्की हुईं अहम डील्स, भारत को मिला बड़ा लाभ

 नई दिल्ली AI Impact Summit का आज चौथा दिन है. इस दौरान भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों इनवेस्टमेंट मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियों के…

ड्रग्स तस्करी पर बड़ी सफलता, बेंगलुरु एयरपोर्ट से 4.776 किलो कोकीन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक ब्राज़ीलियन नागरिक से 4.776 kg कोकीन ज़ब्त की है। 'X' पर एक पोस्ट में, NCB ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित

सुपर-8 मुकाबलों का ऐलान, टीम इंडिया किन-किन से और कब खेलेगी?

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 3 views
सुपर-8 मुकाबलों का ऐलान, टीम इंडिया किन-किन से और कब खेलेगी?

वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 3 views
जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार