‘पीएम मोदी की कृपा से आप चूहे से शेर बने हैं’, राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष पर के राजकुमार रोत का हमला

जयपुर.

विधानसभा उपचुनाव में चौरासी सीट दिन प्रतिदिन विवादित बयानों के घेरे में आती जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ चौरासी आए थे। युवा मोर्चा के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन राठौड़ ने राजकुमार रोत को चूहा बताते हुए एक कहानी सुनाई थी। मदन राठौड़ ने कहा था कि एक चूहा था, जो संत की कृपा से शेर बन गया और शेर बनते ही उसने संत को खाने का प्रयास किया तो संत ने उसे पुनः चूहा बना दिया। इसलिए की जनता ने जिस चूहे को लोकसभा सांसद बनकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा है। अब वक्त आ गया है कि यही जनता मंत्र पढ़कर शेर बन गए राजकुमार रात को दोबारा चूहा बना दे।

मदन राठौड़ के इस बयान पर सांसद राजकुमार रोत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो खुद प्रधानमंत्री मोदी की कृपा पर चल रहे हैं, वह मुझे बताएंगे कि मैं कौन हूं मुझे डूंगरपुर बांसवाड़ा की जनता ने आशीर्वाद दिया है और यह जनता 13 तारीख को तय करेगी की कौन चूहे से शेर बनता है और कौन शेर से चूहा। कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी में राजकुमार रोत पर 5 साल में मोटरसाइकिल से गाड़ी पर आने का कच्चे मकान से पक्का मकान बनाने का आरोप लगाया था, जिसका जवाब देते हुए राजकुमार रोत ने कहा कि चार बार का विधायक बाबूलाल खराड़ी अपने घर में नहाने के लिए बाथरुम नहीं बन सके। वह क्षेत्र के विकास की बात करते हैं, जो अपना घर नहीं बना पाए। वह क्षेत्र का विकास क्या करेंगे और अगर कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कोई विकास किया है तो हमें बताएं। राजकुमार ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी दोनों के पगार आते हैं और उसी पगार से अगर मैं गाड़ी चला रहा हूं तो भाजपा नेताओं को क्या तकलीफ है? उसी पगार से अगर मैंने पक्का घर बना लिया तो इनको क्यों तकलीफ हो रही है। भारतीय आदिवासी पार्टी में फूट की खबरों पर उन्होंने कहा कि भाजपा को हमारी इतनी चिंता क्यों है? वह क्यों खुद की चिंता नहीं कर लेते, क्यों पूरा दलबल लगाकर चौरासी में लगे हुए हैं। राजकुमार रोत ने कहा कि इस बार हमारी जनता ने ठान लिया है कि भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाएंगे।

admin

Related Posts

सरकार का बड़ा निर्णय: माउंट आबू, जहाजपुर और कामां—नाम बदलने के पीछे की ऐतिहासिक वजहें

जयपुर राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार ने प्रतीकों की राजनीति की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए तीन प्रमुख नगरों के नाम बदलने की घोषणा की है। विधानसभा में…

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त तय: 2 या 3 मार्च किस दिन जलेगी होलिका और कब उड़ेंगे रंग

जयपुर होली को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है। बाजारों में रंग-बिरंगे गुलाल सज चुके हैं, दफ्तरों में छुट्टियों की गिनती शुरू हो गई है और युवाओं में होली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 3 views
हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम