T20 World Cup 2026 पर नजर, श्रीलंका ने पूर्व भारतीय कोच को बनाया अहम रणनीतिकार

नई दिल्‍ली
टी20 विश्‍व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है। 8 मार्च तक होने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्‍त रूप से करेगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में बड़ा कदम उठाया है।

श्रीलंका क्रिकेट ने गुरुवार को पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर को अपना नया बल्लेबाजी कोच (कंसल्‍टेंट) नियुक्त किया है। राठौर टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी में श्रीलंका की मदद करेंगे। राठौर 18 जनवरी से टीम का कार्यभार संभालेंगे और उनका कॉन्‍ट्रैक्‍ट टी20 विश्व कप के समापन के दो दिन बाद यानी 10 मार्च तक चलेगा।
 
श्रीलंका‍ क्रिकेट ने किया एलान
श्रीलंका क्रिकेट ने घोषणा की है कि भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर को श्रीलंका राष्ट्रीय टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, "उन्हें सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया है और उनका प्राइमरी फोकस टीम को आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी कराने पर होगा।"

लंबे समय तक भारत के कोच रहे
राहुल द्रविड़ जब भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के हेड कोच थे, तो राठौर उस कोचिंग टीम का हिस्‍सा थे। उन्होंने सितंबर 2019 से जुलाई 2024 तक भारतीय टीम को निखारा। वह उस टीम का हिस्सा थे जब भारत वनडे विश्व कप 2023 और टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में पहुंचा था। भारतीय टीम के बाद राठौर आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्‍थान रॉयल्‍स से जुड़े। फ्रेंचाइजी में वह बल्‍लेबाजी कोच की भूमिका निभाते हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राठौर ने अपने करियर में छह टेस्ट मैच और सात वनडे मैच खेले हैं।

श्रीलंका की प्रारंभिक टीम
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जेनिथ लियानगे, चरिथ असलांका, कामिंडु मेंडिस, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, मिलन रथनायके, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महेश थीक्षाना, दुशान हेमंथा, विजयकांत व्यासकांत, ट्रैवीन मैथ्यू।

श्रीलंका का शेड्यूल
    श्रीलंका बनाम आयरलैंड: 8 फरवरी
    श्रीलंका बनाम ओमान: 12 फरवरी
    ऑस्‍ट्रेलिया बनाम श्रीलंका: 16 फरवरी
    श्रीलंका बनाम जिम्‍बाब्‍वे: 19 फरवरी

admin

Related Posts

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

नई दिल्ली T20 World Cup 2026 की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की एक मांग को ठुकरा दिया है। टीम मैनेजमेंट की ओर…

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

नई दिल्ली   अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप ए का मुकाबला नामीबिया और नीदरलैंड के बीच मंगलवार को खेला गया। बास डे लीडे के बेहतरीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज