मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम शुरू, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई शहरों के तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी

भोपाल

 मध्य प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान गिरता ही जा रहा है. प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है. तापमान में गिरावट के साथ कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. जिसके चलते सड़क पर चलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है. आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के मौसम का ताजा हाल…

तापमान में गिरावट का दौर जारी

दरअसल,  हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के चलते उधर से आ रही बर्फीली हवाओं का असर एमपी में देखने को मिल रहा है. इसके चलते पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में भारी गिरावट देखने को मिला है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन और  ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया जा रहा है.

शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, वहीं, कई जिलों में कोल्ड डे का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 13 दिसंबर तक प्रदेश में शीतलहर चलेगी और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी. फिलहाल पूरे हफ्ते मौसम ऐसे ही रहने की उम्मीद है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट भी हो सकती है. वहीं, दिसंबर माह के अंत से  जनवरी में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घने कोहरा छाया रहेने की संभावना है.

जानिए कहां कितना तापमान

मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट का दौर जारी है. पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 3.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं,  रायसेन 3.6, शाजापुर 4.1, राजगढ़ 5.0, शिवपुरी 5.3, सीधी 12.6, खरगोन, देवास 12.0, सिंगरौली, छिंदवाड़ा 10.9, उज्जैन, सिवनी 10.0 राजगढ़ में 5 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 5.5 डिग्री, उमरिया में 6.6 डिग्री, गुना-मनला में 7.4 डिग्री,  भोपाल में 7.8 डिग्री, इंदौर में 8.7 डिग्री, ग्वालियर में 8.5 डिग्री और जबलपुर में 7 डिग्री तापमान रहा. वहीं, धार, खंडवा, सागर, बैतूल, रतलाम, रीवा, टीकमगढ़, खजुराहो, मलाजखंड, दमोह, नर्मदापुरम और सतना में तापमान 10 डिग्री से कम रहा. मौसम विभाग की मानें तो यहां आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा. 

admin

Related Posts

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम में होगा सामूहिक विवाह, अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

छतरपुर  बागेश्वर धाम में होने जा रहे  पर सामूहिक विवाह स्थल का कलेक्टर- एसपी सहित अधिकारियों ने किया निरीक्षण। व्यवस्थाओं का लिया जायजा। इस दौरान बागेश्वर महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण…

मध्य प्रदेश: खरगोन में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

खरगोन खरगोन जिले में हनीट्रैप और ब्लैकमेल रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने इस मामले में रविवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया. ये आरोपी कथित तौर पर पिछले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो

मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत