विंबलडन :जर्मनी की लौरा सिगमंड भी जीतीं; मेंस डबल्स में वर्ल्ड नंबर-3 जोड़ी उलटफेर का शिकार

लंदन 

विंबलडन के राउंड ऑफ 16 मुकाबलों में रविवार को वर्ल्ड नंबर-1 एरिना सबालेंका ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। उन्होंने विमेंस सिंगल्स के मैच में बेल्जियम की एलिस मर्टेंस को सीधे सेट में हरा दिया। मेंस सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-5 टेलर फ्रिट्ज ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बना लिया।

 विमेंस सिंगल्स में 3 प्लेयर्स जीतीं
वर्ल्ड नंबर-1 बेलारूस की एरिना सबालेंका न मर्टेंस को 6-4, 7-6 (7-4) के अंतर से हरा दिया। विमेंस सिंगल्स में उनके अलावा रूस की एनास्तासिया पाव्ल्यूचेंकोवा ने ब्रिटेन की सोनाय कार्टाल को 7-6 (7-3), 6-4 से हराया। वहीं जर्मनी की लौरा सिगमंड ने अर्जेंटीना की सोलाना सिएरा को 6-3, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

 मेंस डबल्स में नंबर-1 जोड़ी जीतीं
मेंस डबल्स में अर्जेंटीना के मार्सेलो अरेवालो और क्रोएशिया के मैट पाविच ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। दोनों की नंबर-1 जोड़ी ने चेक रिपब्लिक के पैट्रिक रिकल और पीटर नौजा की जोड़ी को 7-5, 7-6 (15-13) के अंतर से हराया। मेंस डबल्स में वर्ल्ड नंबर-3 जर्मनी के टिम पुट्ज और केविन क्राविट्ज की जोड़ी को उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

 दोनों को ऑस्ट्रेलिया के रिंकी हिजीकाता और नीदरलैंड के डेविड पेल की जोड़ी ने 6-2, 6-4 से हरा दिया। अन्य मुकाबलों में ब्राजील के मार्सेलो मेलो और राफेल माटोस की जोड़ी ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वहीं वर्ल्ड नंबर-10 जोड़ी मोनाको के ह्यूगो नायस और फ्रांचस एडोर्ड रोजर वैसलीन को भी जीत मिल गई। 

मेंस सिंगल्स में फ्रिट्ज जीते
मेंस सिंगल्स के में वर्ल्ड नंबर-5 अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को ऑस्ट्रेलिया को जॉर्डन थॉम्पसन के खिलाफ वॉकओवर मिल गया। वॉकओवर के वक्त फ्रिट्ज 6-1, 3-0 से आगे थे। वहीं दूसरे मुकाबले में रूस के कैरेन खाचनोव ने पोलैंड के कामिल माजरेक को 6-4, 6-2, 6-3 से हरा दिया।

admin

Related Posts

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में बुधवार (1 अप्रैल) को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों 6 विकेट से हार का…

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

 कोलकाता  अपने- अपने पहले मैच में हार का सामना करने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आज आईपीएल में आपस में टकराएंगी। दोनों टीमों का लक्ष्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 3 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर