विंबलडन 2025: फ्रेंच ओपन चैंपियन कोको गॉफ पहले ही दौर में बाहर

लंदन
फ्रेंच ओपन 2025 की चैंपियन कोको गॉफ विंबलडन के पहले ही राउंड में चौंकाने वाली हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। अमेरिका की नंबर 2 वरीयता प्राप्त गॉफ को यूक्रेन की गैरवरीय डयाना यास्त्रेम्स्का ने सीधे सेटों में 7-6(3), 6-1 से हरा दिया। यह मुकाबला मंगलवार देर रात को प्रतिष्ठित नंबर 1 कोर्ट पर खेला गया।

21 वर्षीय गॉफ इस हार के साथ ओपन एरा में केवल तीसरी महिला बन गई हैं, जो फ्रेंच ओपन जीतने के बाद अगले ही ग्रैंड स्लैम यानी विंबलडन के पहले दौर में हार गईं। इससे पहले यह दुर्भाग्य जस्टिन हेनेन (2005) और फ्रांसेस्का स्कियावोने (2010) को झेलना पड़ा था। गॉफ के लिए यह मुकाबला बेहद निराशाजनक रहा। उन्होंने केवल छह विनर लगाए, जबकि 29 अनफोर्स्ड एरर किए, जिनमें नौ डबल फॉल्ट शामिल थे। वहीं यास्त्रेम्स्का ने 16 विनर लगाते हुए दबदबे के साथ मुकाबला अपने नाम किया।

गॉफ का ग्रास कोर्ट पर खराब रिकॉर्ड जारी
रोनाल्ड गैरोस की लाल मिट्टी पर कुछ हफ्ते पहले ही गॉफ ने नंबर 1 आर्यना सबालेंका को हराकर अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। इससे पहले उन्होंने 2023 यूएस ओपन में भी खिताब अपने नाम किया था। लेकिन विंबलडन, जहां उन्होंने 2019 में 15 साल की उम्र में वीनस विलियम्स को हराकर सनसनी मचाई थी, उनके लिए अब तक सबसे कमजोर ग्रैंड स्लैम साबित हुआ है। वह यहां अभी तक सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी हैं और पिछले तीन वर्षों में यह दूसरी बार है जब वह पहले ही राउंड में बाहर हुई हैं।

यास्त्रेम्स्का का आत्मविश्वास दिखा
गॉफ के खिलाफ यह यास्त्रेम्स्का की पहली जीत थी। इससे पहले तीन मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 42वीं रैंक की यास्त्रेम्स्का ने कहा, “मैं आज काफी लय में थी। कोको के खिलाफ खेलना अपने आप में खास होता है।”

यास्त्रेम्स्का ने हाल ही में नॉटिंघम में एक ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल तक का सफर तय किया था, जिससे उन्हें आत्मविश्वास मिला। उन्होंने कहा, “मुझे घास पर खेलना बहुत पसंद है। इस बार ऐसा लग रहा है जैसे घास से मेरी दोस्ती हो गई है।” 
इस जीत के साथ यास्त्रेम्स्का ने न केवल एक बड़ी उलटफेर को अंजाम दिया, बल्कि टूर्नामेंट में अपने अभियान को भी नई उड़ान दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह यहां से कितनी दूर तक जा पाती हैं।

  • admin

    Related Posts

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा