‘किंग खान’ आएंगे बाराती बनकर? रिंकू सिंह ने खोला इंगेजमेंट इनवाइट का राज

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक मिडल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह की हाल ही में सांसद प्रिया सरोज से सगाई हुई है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। रिंकू और प्रिया सरोज काफी लाइमलाइट में रहते हैं। वहीं रिंकू को अब 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए भी चुना गया है। बता दें कि रिंकू और प्रिया की सगाई में बड़ी-बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। अब रिंकू ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को भी इनवाइट किया था। लेकिन, कहीं बिजी होने की वजह से वह आ नहीं पाए।

 रिंकू सिंह ने  कहा, 'मेरी शाहरुख खान सर से सगाई से पहले बात हुई थी और मैंने उन्हें बुलाया भी था। लेकिन वो शूटिंग में बिजी थे, इसलिए आ नहीं पाए। हमारे सीईओ वेंकी मैसूर वहां मौजूद थे। '

क्या रिंकू सिंह की शादी में आएंगे शाहरुख खान?
रिंकू सिंह ने आगे इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने शाहरुख खान को अपनी शादी में भी बुलाया है। उन्होंने कहा, 'मैंने शाहरुख सर को शादी के लिए भी इनवाइट किया है। देखते हैं वह आते हैं या नहीं।' बता दें कि रिंकू सिंह आईपीएल में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए ही खेलते हैं।

कब होगी रिंकू सिंह की शादी?
जब रिंकू सिंह से उनकी शादी की डेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, 'उम्मीद है कि इसी साल। घरेलू सीजन जल्दी शुरू हो रहा है। हमारे परिवार के लोगों ने नवंबर 2025 में शादी की तारीख तय की है। लेकिन मैं इसके बारे में पक्का नहीं हूं। देखते हैं।'

रिंकू सिंह का करियर
27 साल के रिंकू सिंह ने 2023 में भारत के लिए डेब्यू करने के बाद से अब तक 33 टी20 और 2 वनडे मैच खेले हैं। टी20 में उन्होंने 3 फिफ्टी के साथ 546 तो वनडे में 55 रन बनाए हैं। रिंकू ने आईपीएल में 59 मैच खेले हैं और 1099 रन बनाए हैं।

admin

Related Posts

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

 नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को तय कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा. पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को…

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी