मध्य प्रदेश के विद्यालयों से रिलीव होंगे अतिरिक्त गेस्ट टीचर्स? DEO को आदेश जारी, जान लें गाइडलाइंस

भोपाल

मध्य प्रदेश के विद्यालयों में कार्यरत अतिरिक्त अतिथि शिक्षक अब रिलीव होंगे. लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है. जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि यदि एक शाला में एक से अधिक अतिथि शिक्षक पदस्थ हों तो उन्हें तुरंत रिलीव कर दिया जाए. लोक शिक्षण संचालनालय के अपर संचालक की ओर से पत्र जारी किया गया है.

पत्र में कहा गया है कि मध्य प्रदेश की शालाओं में रिक्त पदों पर शैक्षणिक समस्या का समाधान करने के लिए अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है. वर्तमान में नवीन भर्ती से शिक्षकों की पदस्थापना की गई है. इसके अलावा उच्च पद प्रभार से भी शिक्षक पदस्थ किए गए हैं. ऐसी स्थिति में एक ही विषय में एक से अधिक शिक्षक की शालाओं में पदस्थी हो तो उन्हें तुरंत रिलीव किया जाए.

रिलीव करने के लिए तीन नियम भी बनाए गए हैं. एक ही विषय के दो अतिथि शिक्षक पदस्थ हों तो उन्हें किस आधार पर किसी शिक्षक को रिलीव किया जाएगा. विद्यालय में एक ही विषय के दो शिक्षक कार्यरत हों तो वर्तमान स्कोर कार्ड के आधार पर जिस शिक्षक के अंक कम होंगे, उसे हटाया जाएगा. इसके अलावा जूनियर शिक्षक को भी रिलीव किया जाएगा. इन दो नियमों के अलावा एक और तरीके से अतिरिक्त अतिथि शिक्षक को हटाया जायेगा.

ऐसे हटाये जायेंगे अतिरिक्त अतिथि शिक्षक

1. यदि एक ही विषय के दो अतिथि शिक्षक कार्यरत है और दोनों विगत वर्ष भी कार्यरत थे तो वर्तमान स्कोर कार्ड के आधार पर जिसके स्कोर कार्ड में कम अंक है, उसे हटाया जाए.

2. यदि एक ही विषय के दो अतिथि शिक्षक कार्यरत है और एक विगत वर्ष से एवं एक इस वर्ष में कार्यरत हैं, तो इस वर्ष से कार्यरत को हटाया जाए.

3. यदि एक ही विषय के दो अतिथि शिक्षक कार्यरत है और दोनों इसी वर्ष से कार्यरत हैं तो स्कोड कार्ड के आधार पर मेरिट क्रम में कम अंक वाले अतिथि को हटाया जाए.

admin

Related Posts

प्रदेश के विद्यार्थियों ने देखी उत्तर-पूर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जीवन शैली

भोपाल.  "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" कार्यक्रम अंतर्गत मध्यप्रदेश एवं नागालैंड के बीच सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक समन्वय को बनाने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक्सपोज़र विज़िट” का आयोजन किया गया।…

पत्नी ने कराई पति की हत्या, फिर रो-रोकर किया ड्रामा; ‘कातिल’ बीवी का वीडियो हुआ वायरल

धार  मध्य प्रदेश के धार में एक पत्नी ने इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह अपने पति की हत्या कर दी. दो दिन पहले हुई घटना में पुलिस के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें