धोखा दे रहे ASI पर टूटा पत्नी का गुस्सा, पुलिस चौकी में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

सतना
जिला अस्पताल परिसर में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने पुलिस चौकी के अंदर ही अपने एएसआई पति की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि एएसआई अपनी कथित प्रेमिका और एक बच्चे के साथ पहुंचे थे, तभी पत्नी वहां पहुंच गई और उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नागौद थाने में पदस्थ एएसआई रामायण सिंह जिला अस्पताल परिसर में एक महिला व छोटे बच्चे के साथ मौजूद थे।

इसी दौरान उनकी पत्नी अनीता सिंह अचानक वहां पहुंच गईं। पति को दूसरी महिला के साथ देखकर वह भड़क उठीं और पहले चीख-चिल्लाकर आरोप लगाए, फिर चौकी के अंदर ही एएसआई पर हाथ उठा दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी पूरे घटनाक्रम को देखते रहे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव की हिम्मत नहीं जुटाई। विवाद काफी देर तक चलता रहा और चौकी परिसर में लोगों की भीड़ लग गई।
 
6 महीने से घर नहीं आ रहे थे ASI रामायण सिंह
पत्नी अनीता सिंह ने आरोप लगाया कि एएसआई रामायण सिंह 6 माह से घर नहीं आ रहे थे और न ही परिवार का खर्च वहन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पहले भी एक महिला के फोन आने पर पति जवाब देने से बचते थे। इस मामले की शिकायत उन्होंने एसपी से की थी, लेकिन बाद में परिवार बचाने की कोशिश में शिकायत वापस ले ली थी। एएसआई के बेटे प्रतीक ने बताया कि वह मां के साथ बाजार में था, तभी स्टेशन रोड पर पिता को एक महिला और बच्चे को कार में बैठाकर जाते देखा।

पुलिस ने शुरू की जांच
संदेह होने पर उनका पीछा किया, जिसके बाद असलियत जिला अस्पताल में सामने आई। वहीं, एएसआई के साथ दिखी महिला का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन वह घटनास्थल से गायब हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली थाने भेजकर जांच शुरू कर दी है।

admin

Related Posts

मुकेश मल्होत्रा को मिला राहत, HC ने विजयपुर विधायक पद पर अपने फैसले पर लगाया स्टे

श्योपुर  मध्य प्रदेश का श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में बीते 2-3 दिनों से चर्चाओं में बना हुआ है. इसकी वजह है, सोमवार यानि 9 मार्च को हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ का…

दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने प्रहलाद के साथ की शिवराज से बैठक, तुअर की फसल सरकार करेगी पूरी तरह खरीद

भोपाल   दिल्ली में हुई एक बड़ी राजनतिक बैठक के बाद मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा हुई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

संजू सैमसन के बराबर चमका ये स्टार, डिविलियर्स बोले– असली हीरो उसी को मानता हूं

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 2 views
संजू सैमसन के बराबर चमका ये स्टार, डिविलियर्स बोले– असली हीरो उसी को मानता हूं

“पूर्व IPL ऑलराउंडर जेवोन सर्ल्स सस्पेंड, ICC ने लिया मैच फिक्सिंग के आरोप पर एक्शन”

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 1 views
“पूर्व IPL ऑलराउंडर जेवोन सर्ल्स सस्पेंड, ICC ने लिया मैच फिक्सिंग के आरोप पर एक्शन”

आईपीएल 2026 शेड्यूल लॉन्च, बेंगलुरु में RCB के खिलाफ SRH का पहला मुकाबला, बाकी मैचों का करें प्लान

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 शेड्यूल लॉन्च, बेंगलुरु में RCB के खिलाफ SRH का पहला मुकाबला, बाकी मैचों का करें प्लान

फीफा वर्ल्ड कप में ईरान का बहिष्कार, अमेरिका से बढ़ती तनातनी के बीच दिखाए गए कड़े तेवर

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप में ईरान का बहिष्कार, अमेरिका से बढ़ती तनातनी के बीच दिखाए गए कड़े तेवर

‘वफादारी और जुनून की मिसाल’, आरसीबी ने विराट कोहली के सफर को बताया प्रेरणादायक

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 3 views
‘वफादारी और जुनून की मिसाल’, आरसीबी ने विराट कोहली के सफर को बताया प्रेरणादायक

फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो बोले– वर्ल्ड कप 2026 में ईरान टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 2 views
फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो बोले– वर्ल्ड कप 2026 में ईरान टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप