EMI नहीं दी तो उठा ले गए पत्नी! झांसी में बैंककर्मियों पर गंभीर आरोप

झांसी 

उत्तर प्रदेश के झांसी में लोन की किस्त न जमा कर पाने के कारण प्राइवेट बैंक के कर्मचारियों ने शख्स के साथ ऐसा सलूक किया जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की गई होगी. आरोप है कि बैंककर्मियों ने शख्स की पत्नी को बंधक बना लिया और कहा कि जब बकाया किस्त जमा करोगे तब पत्नी वापस मिलेगी. 

पीड़ित शख्स का दावा है कि प्राइवेट बैंक के कर्मचारियों ने किस्त न चुका पाने के चलते उसकी पत्नी को बंधक बना लिया. कर्मचारियों ने उससे कहा कि बकाया किस्तें जमा करो तब तुमको पत्नी वापस मिलेगी. किसी तरह पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद बंधक पत्नी को छुड़ाया गया. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

आपको बता दें कि पूंछ थाना क्षेत्र के निवासी रविंद्र वर्मा ने मोंठ थाने में एक लिखित शिकायत दी है. इसमें उन्होंने बताया की ग्राम बम्हरौली के आजाद नगर मोहल्ले में प्राइवेट लोन देने वाले बैंक की एक शाखा है, जहां से समूह का लोन लिया था और जिसकी कुछ किस्तें बकाया थीं. 

बीते  रविंद्र अपनी पत्नी पूजा वर्मा के साथ बैंक गए थे. रविंद्र का आरोप है कि बैंक के अंदर उन्हें और उनकी पत्नी को जबरदस्ती बैठाकर रखा गया और कहा गया कि जब तक बकाया लोन की रकम जमा नहीं होगी, तब तक पत्नी को नहीं छोड़ा जाएगा. बैंक कर्मियों ने कहा कि घर जाओ और पैसा लेकर आओ, उसके बाद अपनी पत्नी को यहां से ले जाओ. 

पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने बैंक कर्मचारियों से विनती की और बताया कि वह पैसे की व्यवस्था में असमर्थ है, लेकिन कर्मचारियों ने कोई बात नहीं सुनी और पैसे का दबाव बनाते रहे. अंत में थक-हारकर डायल 112 पर सूचना दी. सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और पत्नी को वहां से निकाल कर मोंठ थाने लाई. इस दौरान पत्नी करीब 4 घंटे बंधक बनी रही. 

रविंद्र वर्मा का यह भी आरोप है कि उन्होंने बैंक से 40,000 रुपये का पर्सनल लोन लिया था, जिसकी मासिक किस्त 2,120 रुपये थी. अब तक वह 11 किश्तें जमा कर चुके हैं. लेकिन बैंक में केवल 8 किश्तें ही दिखाई जा रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक के एजेंट ने उनकी तीन किश्तों का पैसा नहीं जमा किया और उसे गबन कर लिया. 

वहीं, मोंठ थाना प्रभारी का कहना है कि उनके पास मामले की जानकारी आई है जिसके संबंध में बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला  जा रहा है. अन्य तरीके से भी मामले की जांच की जा रही है. जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. 

admin

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर सीएम योगी ने अरण्य समागम का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने वीर बच्चों को किया सम्मानित  सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर अरण्य समागम का किया शुभारंभ  प्रदर्शनी का अवलोकन किया सीएम ने, उत्कृष्ट करने वाले कर्मचारियों व…

CM योगी ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद का उद्घाटन समारोह में लिया हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  सीएम ने प्रकृति को “मां” मानकर संरक्षण का दिया संदेश, जनभागीदारी को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 3 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय