अक्षय कुमार के पर्स में किसकी फोटो, सुपरस्टार ने सरेआम किया खुलासा, इस दिन रिलीज होगी हाउसफुल 5

नई दिल्ली
अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने पर्स में माता-पिता या अपने प्यार की तस्वीर को लेकर घूमते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सिनेमा जगत के सेलेब्स के पर्स में क्या रहता है। रुपया और डॉक्युमेंट्स के अलावा उनके पर्स में कुछ अलग चीजें भी होती हैं क्या। फिलहाल सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने सरेआम ये खुलासा किया है कि वह अपने पर्स में किसकी तस्वीर रखते हैं। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि उनके पर्स में फैमिली के किसी सदस्य की फोटो नहीं है। बल्कि इस खास इंसान की तस्वीर मौजूद है, आइए जानते हैं।

अक्की के पर्स में किसकी फोटो
एक्शन के साथ-साथ अक्षय कुमार हिंदी फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जाने जाते हैं। उनके एज ग्रुप के बहुत ही कम कलाकार कॉमेडी को उनसे बेहतरीन तरीके से कर पाते होंगे। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर वह कॉमेडी में अपना गुरु किसे मानते हैं। मंगलवार को अपनी आने वाली मूवी हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्की ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा है- मैं चार्ली चैप्लिन का बहुत बड़ा फैन हूं। जिस तरह से वह बिना बोले कॉमेडी करते थे, वो कोई आसान काम नहीं था। बहुत बड़ी बात होती है कि जब एक शब्द बोले बिना लोगों को सिर्फ और सिर्फ अपने एक्सप्रेशन से हंसाना हो। यही कारण है जो मैं उनको पसंद करता हूं। आप यकीन नहीं मानेंगे मेरे पर्स में उनकी फोटो भी रहती है।

इस तरह से अक्षय ने ये खुलासा किया कि वह दिवंगत हास्य कलाकार चार्ली चैप्लिन के प्रशंसक हैं और अपने पर्स में उनकी तस्वीर लेकर घूमते हैं। ये भी कमाल बात है न कि कोई शख्स अपने आदर्श की फोटो को पर्स में रखता है। शायद यही वो वजह है जो अक्षय कुमार को सबसे अलग और खास बनाती है।

कब रिलीज होगी हाउसफुल 5
हिंदी सिनेमा की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल की पांचवी किस्त जल्द ही दर्शकों की हंसाने का काम करती हुई नजर आएगी। 27 मई को हाउसफुल 5 का मजेदार ट्रेलर लॉन्च किया गया है, जिसमें अक्षय कुमार अपने पुराने अंदाज में कॉमेडी करते दिख रहे हैं। गौर करें इस मूवी की रिलीज डेट की तरफ तो 6 जून को हाउसफुल 5 दुनियाभर के सिनेमाघरों में एंट्री मारेगी।

  • admin

    Related Posts

    इशिता दत्ता ने 60 दिन में 15 किलो वजन घटाया: ‘दृश्यम’ एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया वजन घटाने का राज

     मुंबई  फिल्म दृश्यम में अजय देवगन की बड़ी बेटी का रोल निभाकर फेम पाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता अपने वेट लॉस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दो बच्चों…

    कपूर खानदान की लाडली खुशी कपूर ने बिकिनी टॉप और अनबटन जींस में दिखाया अपना स्वैग

    मुंबई  बोनी कपूर की बेटी और जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर अपने ग्लैमरस अंदाज और फैशन सेंस से फैंस को क्रेजी कर देती हैं. खुशी का हर लुक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज