आज कौन मारेगा बाजी?, लखनऊ के आगे हमेशा फीकी पड़ी है मुंबई, आईपीएल 2025 में दोनों टीमों की पहली भिड़ंत है

नई दिल्ली
लखनऊ सुपर जाएंट्स वर्सेस मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 का 16वां मैच आज यानी शुक्रवार, 4 अप्रैल को लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में खेला जाना है। फैंस की नजरें इस पर टिकी है कि एलएसजी वर्सेस एमआई मुकाबले में से कौन सी टीम जीतेगी। आईपीएल 2025 में यह दोनों टीमों की पहली भिड़ंत है, मगर अभी तक दोनों के बीच इस रंगारंग लीग में जितने भी मुकाबले खेले गए हैं उसमें लखनऊ हमेशा मुंबई पर भारी पड़ा है। ऐसे में एलएसजी के फैंस उम्मीद करेंगे कि उनकी इस रिकॉर्ड को और बेहतर करेंगे। वहीं पिछला मैच जीतकर यहां पहुंची मुंबई की टीम अपने रिकॉर्ड को सुधारकर पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में अपनी जगह बनाना चाहेगी।

लखनऊ सुपर जाएंट्स वर्सेस मुंबई इंडियंस हेड टू हेड
लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अभी तक कुल 6 ही मुकाबले खेले गए हैं। हैरानी की बात यह है कि 5 बार की चैंपियन एमआई को एलएसजी ने इस दौरान 5 बार मात दी है। जी हां, मुंबई ने लखनऊ के खिलाफ एकमात्र मैच 2023 में जीता था। वहीं पिछले तीन मुकाबलों में एलएसजी ने एमआई के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाई है।

एलएसजी और एमआई का क्या है पॉइंट्स टेबल में हाल
मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत का खाता खोला। वह सीजन की पहली जीत के साथ आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में 6ठे पायदान पर है। अगर आज एमआई जीतती है तो उनका पांचवे पायदान पर आना तो तय है क्योंकि उनके ऊपर मौजूद केकेआर का नेट रनरेट मुंबई से कम है। अगर एमआई बड़ी जीत दर्ज करती है तो वह टॉप-4 में भी अपनी जगह बना सकती है। वहीं पिछला मैच हारने के बाद ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स 7वें पायदान पर है। एलएसजी आज जीत के साथ अपनी स्थिति में सुधार करना चाहेगी।

admin

Related Posts

अर्जुन रणतुंगा की बढ़ीं मुश्किलें: श्रीलंका के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान का नाम तेल घोटाले में सामने आया

 कोलंबो श्रीलंका को 1996 का वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान अर्जुन रणतुंगा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. श्रीलंका के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (CIABOC) ने सोमवार को अदालत को बताया…

IPL में MP के 14 खिलाड़ियों की नीलामी आज, वेंकटेश अय्यर पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

दुबई  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन आज दोपहर 2.30 बजे से अबू धाबी में शुरू होगा। इसमें मध्यप्रदेश के 14 प्लेयर्स पर बोली लगेगी।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अर्जुन रणतुंगा की बढ़ीं मुश्किलें: श्रीलंका के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान का नाम तेल घोटाले में सामने आया

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
अर्जुन रणतुंगा की बढ़ीं मुश्किलें: श्रीलंका के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान का नाम तेल घोटाले में सामने आया

IPL में MP के 14 खिलाड़ियों की नीलामी आज, वेंकटेश अय्यर पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL में MP के 14 खिलाड़ियों की नीलामी आज, वेंकटेश अय्यर पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

परफॉर्मेंस नहीं तो जगह नहीं— शुभमन गिल को ड्रॉप करने की सलाह, गंभीर के नाम पूर्व खिलाड़ी का खुला संदेश

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
परफॉर्मेंस नहीं तो जगह नहीं— शुभमन गिल को ड्रॉप करने की सलाह, गंभीर के नाम पूर्व खिलाड़ी का खुला संदेश

चर्चा में आईपीएल 2026 के नियम: विदेशी खिलाड़ी पर 30 करोड़ की बोली, मगर 18 करोड़ ही होंगे मिले

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 1 views
चर्चा में आईपीएल 2026 के नियम: विदेशी खिलाड़ी पर 30 करोड़ की बोली, मगर 18 करोड़ ही होंगे मिले

टी20 सीरीज के आखिरी दो मैचों से बाहर अक्षर पटेल, उनकी जगह लिया गया नया खिलाड़ी

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 2 views
टी20 सीरीज के आखिरी दो मैचों से बाहर अक्षर पटेल, उनकी जगह लिया गया नया खिलाड़ी

मुंबई के वानखेड़े में दिव्यांग टी20 क्रिकेट का उत्सव, 16 से 18 दिसंबर तक होगा आयोजन

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 2 views
मुंबई के वानखेड़े में दिव्यांग टी20 क्रिकेट का उत्सव, 16 से 18 दिसंबर तक होगा आयोजन