एलजी की तारीफ करते हुए उनकी तुलना केदारनाथ के एक पत्थर से की: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि एलजी वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के शासन के दौरान दिल्ली को बचाया। गुप्ता ने एलजी की तारीफ करते हुए उनकी तुलना केदारनाथ के एक पत्थर से की जिसकी वजह से वहां आपदा के समय मंदिर की रक्षा हो पाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी पत्थर की तरह एलजी ने दिल्ली में काम किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को एलजी वीके सक्सेना के साथ भलस्वा लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया। यहां हटाए गए कूड़े के पहाड़ के स्थान पर बांस रोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘पिछली सरकार तो केवल पहाड़ों की बात करती थी, पर पहाड़ का शिला भी नहीं पकड़ पाए। यहां जो काम हो रहा है और जो टारगेट सेट किया गया है। उसमें केंद्र सरकार का सहयोग है। इस साइट से हटाई गई चीजों (कूड़े) का इस्तेमाल एनएचएआई की कई परियोजनाओं और डीडीए ग्राउंड को समतल करने में किया जा रहा है। लाखों टन मैटेरियल यहां से वहां लगाया गया।’

मुख्यमंत्री ने कहा, 'हम हर महीने निरीक्षण करेंगे और तीनों लैंडफिल साइटों का दौरा करेंगे। एक साल के अंदर हम यह सुनिश्चित करेंगे कि लैंडफिल की ऊंचाई कम हो और ग्रीन लैंड विकसित हो ताकि आने वाले दिनों में अच्छी परियोजनाएं शुरू की जा सकें। हमारा मिशन दिल्ली को साफ और सुंदर बनाना है। दिल्ली सरकार मिशन मोड पर काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार डबल रफ्तार से काम करेगी।' इस दौरान मुख्यमंत्री ने एलजी की तारीफ करते हुए कहा, 'जैसे केदारनाथ में जब बादल फटा था तो वहां एक शिला थी, उसने मंदिर को बचाए रखा कि बादल का पानी मंदिर को बहाकर ना ले जाए, ऐसे ही शिला का काम आपने उस सरकार (आम आदमी पार्टी की सरकार) के समय किया कि इस दिल्ली के प्रांगन, दिल्ली के मंदिर को बचाकर रखा।'

लगाए जा रहे बांस, जिनसे मिलता है ज्यादा ऑक्सीजन: LG
एलजी ने कहा कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर एक नई शुरुआत हुई है, जो पिछले दो साल में मेहनत करके जमीन को खाली कराया गया था, वहां पौधारोपण की शुरुआत हुई है। 2 हजार बांस के पेड़ लगाए गए हैं। 54 हजार और पौधे लगाए गए हैं। बांस के पेड़ों को जानबूझकर लगाया गया है, क्योंकि यह 30 फीसदी अधिक ऑक्सजीन देता है। दिल्ली एक प्रदूषित शहर है, इसको हमारी सरकार प्रदूषण मुक्त करने वाली है। इसके लिए नई शुरुआत है। बांस पानी कम इस्तेमाल करता है और बढ़ता बहुत जल्दी है। एक साल में 20-25 फीट की हाईट हो जाएगी। अब जब आप हाईवे से गुजरेंगे तो आपको कूड़े का पहाड़ नहीं ग्रीन पैच दिखेगा।

  • admin

    Related Posts

    विधानसभा चुनावों से पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सक्रियता, यूपी और गुजरात में सियासी लाभ की तैयारी

     नई दिल्ली  पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने अचानक नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के तहत संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण के लिए संविधान संशोधन से संबंधित…

    ‘ऐसा हर बार होता है…’: मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर ममता सरकार की आपत्तियों पर SC की दोटूक

    नई दिल्ली टीएमसी का पक्ष रख रहे वकील कल्याण बनर्जी ने एक मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि एक ही व्यक्ति ने 30 हजार फॉर्म 6 जमा किए हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम