जब राजनीतिक दल के लिए आप काम करते हैं तो यह मानकर चलना होता है कि जो होगा देखा जाएगा: हैदराबाद सांसद

नई दिल्ली
असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि भले ही उन्हें कई बार हमलों का सामना करना पड़ा है, लेकिन वह इन चीजों से डरते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हजरत अली का यह फरमान है कि अल्लाह की मर्जी के बिना आप उसके पास जा नहीं सकते। दुनिया में जो भी आया है, उसे जाना है। जिंदगी जितनी लिखी है, उतनी जिएंगे और जब जाना होगा जाएंगे। ओवैसी ने कहा कि राजनीति में रहकर आप कितना खुद को बचाएंगे। यहां अनिश्चितता तो है ही। यदि कोई हर तरह से कवर है तो वह पीएम ही हैं। उनके अलावा तो हर राजनेता खतरे में है। यदि कोई दीवाना आदमी आपके पीछे पड़ जाए तो कैसे रोक पाएंगे। यदि कोई नेता राजनीतिक दल के लिए प्रतिबद्ध होता है तो वह रुक नहीं सकता।

हैदराबाद के सांसद ने कार्य़क्रम में कहा कि जब राजनीतिक दल के लिए आप काम करते हैं तो यह मानकर चलना होता है कि जो होगा देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि डर का क्या है। यह तो हकीकत है कि हमें एक दिन जाना ही है। यदि जिंदगी गुजारनी है तो अपनी शर्त पर गुजारें। किसी को पसंद न आए तो क्या करेंगे। यदि डर की बात है तो अल्लाह का ही होना चाहिए, जिसमें जमीन और आसमान बनाया। दुनिया वालों से क्या डरना है। जो लोग इस देश के कानून और संविधान को नहीं मानते, वे ऐसे हिंसक रास्ते अपनाते हैं। ओवैसी ने कहा कि हमारा देश ऐसे मुकाम पर आ गया है कि यह सब रुकने वाला नहीं है। ऐसे लोग सोचते हैं कि हम जो चाहेंगे, वह करेंगे।

नमाज पढ़ने के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि यह तो हर मुसलमान पर फर्ज है। बस यह है कि यदि आप 70 किलोमीटर से ज्यादा के सफर में हैं तो यह कम हो जाता है। यहां तक कि आप बीमार हों तो बिस्तर पर भी इशारों से नमाज कर सकते हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जिन लोगों को सत्ता मिली है, वे कैसे आगे ले जा रहे हैं। महाराष्ट्र के एक मंत्री ने कहा कि ईवीएम का मतलब है- एवरी वोट अगेंस्ट मुल्ला। वह पहले भी ऐसा ही करते रहे हैं। अब तक उनके खिलाफ सिर्फ एफआईआर दर्ज हुई है और गिरफ्तार नहीं किया गया है। यही चिंता की बात है औऱ हम इसके मुकाबले खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य दल तो सेकुलरिज्म के नाम पर मुसलमानों को डराते हैं और उन्हें अपनी छतरी के नीचे लाने की कोशिश में रहते हैं।

 

admin

Related Posts

गोपाल भार्गव का बड़ा खुलासा: दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने का दिया था ऑफर, मैंने कहा- मैं टिकाऊ हूं, बिकाऊ नहीं

भोपाल/सागर  मध्य प्रदेश की राजनीति में वरिष्ठ नेताओं की भूमिका और संगठनात्मक सम्मान को लेकर चल रही बहस एक बार फिर तेज हो गई है. इसकी वजह बने हैं भाजपा…

पीएम मोदी पर राहुल का तीखा वार— ‘सदन में आने से डरते हैं’, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

नई दिल्ली कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद की कार्यवाही और सरकार के रवैये को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा