कब मनाएं नाग पंचमी – 29 या 30 जुलाई? शास्त्रों के अनुसार जानिए सटीक तिथि

सावन का महीना महादेव की आराधना करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है. इस महीने में कई तीज-त्योहार पड़ते हैं, जिनमें से एक नाग पंचमी भी है. यह पर्व हर साल सावन के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है, जो कि नाग देवता को समर्पित है. इस बार नाग पंचमी की डेट को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि आखिर यह पर्व 29 जुलाई को मनाया जाएगा या 30 जुलाई को. ऐसे में आइए आपका कंफ्यूजन दूर करते हुए बताते हैं कि नाग पंचमी किस तारीख को है.

नाग पंचमी कब है 2025?
पंचांग के मुताबिक, सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 28 जुलाई को रात 11:24 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 30 जुलाई को सुबह 12:46 मिनट पर होगा. ऐसे में पंचांग के आधार पर सावन में नाग पंचमी 29 जुलाई को मनाई जाएगी.

नाग पंचमी पूजा मुहूर्त
नाग पंचमी के दिन पूजा का मुहूर्त 29 जुलाई 2025 को सुबह 5:41 मिनट से लेकर सुबह 08:23 मिनट तक रहेगा. इस दौरान आप विधि-विधान से नाग देवता की पूजा कर सकते हैं.

नाग पंचमी के दिन पूजा कैसे की जाती है?

    इस दिन सुबह स्नान कर साफ कपड़े पहनने चाहिए.
    फिर मंदिर में नाग देवता की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें.
    अगर मूर्ति न हो तो आटे का सांप बनाकर भी पूजा कर सकते हैं.
    नाग देवता को दूध, जल, हल्दी, रोली, चावल, फूल और मिठाई चढ़ाएं.
    फिर ‘ॐ नागदेवाय नमः’ या ‘ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नागः प्रचोदयात्’ मंत्र का जाप करें.
    फिर नाग पंचमी की कथा सुनें और आरती करनी चाहिए.
    इस दिन नागों को दूध पिलाने के बजाय दूध से स्नान कराना चाहिए.
    नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध पीने से उन्हें नुकसान पहुंच सकता है.

नाग पंचमी की पूजा करने से क्या होता है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नाग देवता की आराधना करने से जीवन में आने वाले सभी संकटों से रक्षा होती है और कुंडली में मौजूद काल सर्प दोष का प्रभाव भी कम होता है. नाग पंचमी का पर्व घर में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के लिए श्रद्धा पूर्वक मनाया जाता है.

  • admin

    Related Posts

    21 मार्च 2026 राशिफल: जानें किसके लिए दिन शुभ रहेगा और कौन करें सतर्कता

    मेष 21 मार्च के दिन नए कार्यभार संभालते समय सावधान रहें। मन परेशान रहेगा। आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं विवाद से बचें। प्रॉफिट का स्वाद चखेंगे। बातचीत में…

    20 मार्च 2026 राशिफल: जानें किस राशि वालों का होगा भाग्य उज्जवल और किसे रखना होगा ध्यान

    मेष 20 मार्च के दिन को क्लियरिटी के साथ देखें। करीबियों के साथ अपने कनेक्शन को मजबूत करने के आपको अच्छे से उनके साथ बॉन्डिंग बनानी है। आपके लिए चैलेंज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 3 views
    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय