साली ने जीजा से संबंध बनाने से किया इनकार तो जीजा ने कर दी हत्या, कूड़े के ढेर में मिला कटा हुआ सिर

कोलकाता
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुई है। दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में कूड़े के ढेर में एक महिला का कटा हुआ सिर मिला था। 24 घंटे के भीतर ही महिला के जीजा को उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। जीजा की पहचान अतीउर रहमान लस्कर के रूप में हुई है। उसने इसलिए महिला की हत्या कर दी क्योंकि उसने उससे संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। कोलकाता पुलिस ने उसे दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में उसके पैतृक गांव बसुलडांगा से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि लस्कर नामक एक मजदूर ने कथित तौर पर उस महिला की हत्या करने की बात कबूल की है जो पिछले दो साल से अपने पति से अलग रह रही थी। डीसीपी (दक्षिण उपनगरीय) बिदिशा कलिता ने कहा कि महिला का कटा हुआ सिर शुक्रवार को ग्राहम रोड के पास कूड़े के ढेर में मिला था और उसके धड़ और शरीर का निचला हिस्सा शनिवार को रीजेंट पार्क इलाके में एक तालाब के पास मिला था। महिला रीजेंट पार्क में एक घर में काम करती थी। वह टॉलीगंज में काम करने वाले लस्कर के साथ हर दिन काम पर जाती थी। डीसीपी ने बताया कि उसका जीजा उसके साथ संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इस उपेक्षा से लस्कर नाराज हो गया। एक सप्ताह पहले उसने ने जीजा से दूरी बनानी शुरू कर दी, जिससे वह और भी नाराज हो गया। उसने उसका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम को जब वह फ्री हुई तो उसने उसे अपने साथ एक निर्माणाधीन इमारत में चलने के लिए मजबूर किया। उसने वहां उसका गला घोंट दिया और फिर उसका सिर काट दिया। उसने शव को तीन टुकड़ों में काटा और उन्हें फेंक दिया। पुलिस इस संबंध में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है। उस इलाके में कटा हुआ सिर बरामद होने से निवासियों की रूह कांप उठी और उनके अंदर डर पैदा हो गया।

पुलिस को कटा हुआ सिर कैसे मिला?
शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ग्राहम रोड पर एक टैंक में कटा हुआ सिर भरा एक प्लास्टिक बैग देखा था। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शरीर का हिस्सा मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने इसे आगे की जांच के लिए एमआर बांगुर अस्पताल भेज दिया था। कोलकाता पुलिस ने इलाके के सभी उपलब्ध सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की ताकि यह पता लगाया जा सके कि कटा हुआ सिर वहां किसने फेंका। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से संबंधित नमूने बरामद किए गए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कटे हुए सिर पर चोट के निशान और खून के धब्बे भी थे, जिससे पता चलता है कि हत्या उसके बरामद होने के 12 घंटे के भीतर हुई थी। पुलिस ने शरीर के हिस्से के का पता लगाने के लिए एक खोजी कुत्ते को भी तैनात किया। कुत्ता पुलिस को ग्राहम रोड टैंक से लगभग एक किलोमीटर दूर एक अपार्टमेंट तक ले गया। इसे बाद से इमारत में आने-जाने वालों की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए अपार्टमेंट के प्रवेश द्वार पर दो कांस्टेबल तैनात किए गए थे।

  • admin

    Related Posts

    मिट्टी का जादू या देसी तकनीक? एमपी के मटकों ने पूरे देश में मचाई धूम

    नई दिल्ली भीषण गर्मी की आहट होते ही घरों में फ्रिज से ज्यादा 'देसी फ्रिज' यानी मिट्टी के मटकों की मांग बढ़ गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मध्य…

    महिलाओं के लिए 24 हजार करोड़ का ऐलान, 4 चुनावी राज्यों असम में बिहू बोनस और बंगाल में ममता का बड़ा कदम

    नई दिल्ली अगले महीने भारत के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इनमें से चार प्रमुख राज्य ऐसे हैं, जिन्होंने चुनावी रणनीति के तहत सीधे कैश ट्रांसफर करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

    गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

    एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

    जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम