भारतीय टीम जब न्यूजीलैंड का मुकाबला करने उतरेगी तो एक पुराना जख्म भी ताजा होगा, अब मैच जीतकर पुराना हिसाब चुकता करेगा

नई दिल्ली
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम जब न्यूजीलैंड का मुकाबला करने उतरेगी तो एक पुराना जख्म भी ताजा होगा। वाकया साल 2000 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी का है। तब न्यूजीलैंड और भारत की टीमें फाइनल मुकाबले में आमने-सामने थीं। उस मैच में कीवी टीम ने भारत के अरमानों पर पानी फेरते हुए चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया था। अब भारत चाहेगा कि आज का मैच जीतकर 24 साल पुराना वह हिसाब चुकता कर ले।

क्या हुआ था 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में
साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला नैरोबी में खेला गया था। तब इसका नाम आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट था। उस वक्त भारत के कप्तान थे सौरव गांगुली और न्यूजीलैंड की कमान स्टीफन फ्लेमिंग के हाथ में थी। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत के लिए ओपनिंग करते हुए सचिन और गांगुली की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 141 रन जोड़े थे। लेकिन सचिन के रनआउट होने के बाद टीम इंडिया लड़खड़ा गई। सौरव गांगुली के शतक के बावजूद भारत छह विकेट पर 264 के स्कोर तक ही पहुंच सका था।

कीवी टीम ने क्या किया
265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। कीवी टीम को मात्र छह के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद 82 रन तक पहुंचते-पहुंचते वह अपने तीन प्रमुख बल्लेबाजों को खो चुकी थी। लग रहा था कि भारतीय टीम चैंपियन बन जाएगी। लेकिन उसके दो प्रमुख ऑलराउंडर क्रिस क्रेन्स और क्रिस हैरिस मैदान में जम गए। क्रिस क्रेन्स ने नाबाद रहते हुए 102 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं, क्रिस हैरिस ने भी 46 रन बनाए थे। भारत की तरफ से वेंकटेश प्रसाद ने तीन, अनिल कुंबले ने दो और सचिन तेंदुलकर ने एक विकेट झटका था। जहीर खान और अजीत अगरकर को कोई सफलता नहीं मिली थी।

वनडे में हालिया मुकाबले
अगर भारत और न्यूजीलैंड के हालिया मुकाबलों की बात करें तो वनडे में दोनों टीमें 2023 विश्वकप के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं। तब भारत ने न्यूजीलैंड को आसानी से शिकस्त दे डाली थी। मुंबई में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम के विशाल स्कोर को न्यूजीलैंड की टीम हासिल नहीं कर सकी थी। हालांकि उससे पहले 2019 में वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कीवी टीम ने भारत का दिल तोड़ दिया था। इंग्लैंड में खेले गए इस मुकाबले में हार ने भारत की हसरत तोड़ दी थी।

  • admin

    Related Posts

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    लखनऊ  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण की शुरुआत तो हो चुकी है, लेकिन इकाना स्टेडियम में पहला मुकाबला एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के…

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    लखनऊ आईपीएल 2026 के लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल के बीच बुधवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में होने वाले मैच को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने रूट डायवर्जन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा