बरेली में मौलाना ने की रमजान में लाउडस्पीकर की मांग, तो योगी के मंत्री बोले- ‘घड़ी आ गई है, अलार्म लगाओ’

बरेली

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मैलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने योगी सरकार से रमजान के महीने को देखते हुए एक मांग की है. उन्होंने सरकार से गुजारिश की है कि रमजान के महीने में लाउडस्पीकर की अनुमति दी जाए. उनका कहना है कि रमजान में सेहरी और इफ्तार के समय ऐलान की जरुरत होती है. जिसके लिए लाउडस्पीकर की अनुमति दी जाए.

मौलाना ने कहा कि रमजान शरीफ की शुरुआत हो चुकी है, तो खासतौर पर इफ्तार और सेहरी के वक्त ऐलान की जरुरत पड़ती है. सेहरी का टाइम सुबह 4.30-5.00 बजे होता है, इस समय लोगों को नींद अच्छी आती है. जब तक लाउडस्पीकर से ऐलान ना हो उस वक्त तक आदमी की आंख नहीं खुलती है और उसको शेड्यूल पता नहीं चल पाता है. इसलिए ये जरुरी है कि हुकूमत इसमें रमजान शरीफ के महीने में रियायत दे.

उन्होंने आगे कहा कि जहां तक लाउडस्पीकर उतारने की बात तो उसमें पक्षपात नहीं किया जाना चाहिए. कोई भी हो, मस्जिद हो, मंदिर हो, गुरुद्वारे हों, चर्च हो, अगर परमिशन नहीं है तो सबके साथ एक व्यवहार होना चाहिए. इसी को इंसाफ कहते हैं. वरना फिर ये होगा दोतरफा पैमाने होंगे इंसाफ के जिससे आवाम का हुकूमत पर भरोसा खत्म हो जाता है.

घड़ी आ गई है, अलार्म लगाओ- संजय निषाद
इस पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का भी बयान सामने आया है. संजय निषाद ने कहा कि ‘जब ईश्वर-अल्लाह कण-कण में हैं तो इसकी क्या जरूरत है? कण कण में है ईश्वर तो फिर कड़क आवाज क्यों? देश में शांति चले. बच्चों की पढ़ाई में डिस्टर्बन्स होता है. सुप्रीम कोर्ट का भी ऑर्डर है, लाउड स्पीकर नहीं बजना चाहिए. पहले ठीक था, अब घड़ी आ गई है, अलार्म लगाओ.’

  • admin

    Related Posts

    जीरो पॉवर्टी की दिशा में हुआ वृहद कार्य, 60 लाख गरीबों को आवास दिये गये, 6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर हुए

    तुष्टीकरण से संतुष्टीकरण की ओर बढ़ा प्रदेश, निराश्रितों और श्रमिकों के लिए नई योजना की तैयारीः  सीएम योगी  मुख्यमंत्री बोले, सरकार का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ…

    CM योगी बोले- गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर कार्रवाई, पीड़ितों की सहायता में शिथिलता अक्षम्य

    गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो एफआईआर : मुख्यमंत्री पीड़ितों की सहायता में लापरवाही या शिथिलता अक्षम्य : सीएम योगी जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

    ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

    स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

    आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

    पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट