जब आएं शनिदेव स्वप्न में!

शनि अगर सपने में गिद्ध पर सवार हुए दिखाए दें तो यह बड़ा ही अपशकुन माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गिद्ध पर शनि का दिखना शोक देता है। इस स्थिति में शनि शांति के उपाय करने चाहिए। शनि देव का कौए पर सवार होकर दिखना सुख शांति छीन लेता है। ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि शनि अगर कौए पर सवार दिखे तो परिवार एवं समाज में वाद-विवाद होता है। व्यक्ति को अपमान का सामना करना पड़ता है।

शनि देव अगर सपने में हाथी पर सवार होकर दिख जाएं तो यह बड़ा ही शुभ शगुन है। साढ़ेसाती के दौरान शनि अगर हाथी पर सवार होकर आपकी कुंडली में असर डालते हैं तो इससे बड़ा सौभाग्य हो ही नहीं सकता है। शनि चालीसा में बताया गया है कि शनि जब हाथी पर आते हैं तो अपने साथ लक्ष्मी भी लाते हैं यानी व्यक्ति को अचानक ही धन लाभ होते रहते हैं।

शनि एक वाहन मोर भी बताया गया है। कहते हैं जब शनि महाराज किसी व्यक्ति को मोर पर सवार दिख जाते हैं तो उसे कोई शुभ फल मिलने वाला होता है। साढ़ेसाती के दौरान शनि मोर पर सवार होकर आपकी राशि पर असर डालते हैं तो हर तरफ से शुभ समाचार और खुशियां मिलती रहती है।

शनि महाराज यमराज के भाई हैं यमराज की तरह इनका भी एक वाहन भैंस है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि का भैंस पर सवार दिखना यह संकेत है कि आपको मिले जुले परिणाम मिलने वाले हैं यानी खुशी और गम का मिला जुला असर रहेगा आपके जीवन में। शनि महाराज एक वाहन है घोड़ा। माना जाता है कि जिन्हें शनि महाराज सपने में घोड़े पर सवार दिख जाते हैं उसे सुख-संपत्ति से निहाल कर देते हैं। शनि चलीसा में कहा भी गया है हय ते सुख संपत्ति उपजावै।

 

admin

Related Posts

महादेव मेहरबान: महाशिवरात्रि पर इन 4 राशियों के जीवन में आएगा सुख-समृद्धि का उछाल

हर वर्ष फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य विवाह…

महाशिवरात्रि 2026: पूजा का फल बिगड़ने से बचाने के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय करें ये 6 चीजें

 इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र रातों में से एक माना जाता है. इस दिन भक्त व्रत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 4 views
सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 5 views
फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती