इस साल में कब-कब है एकादशी

हिंदू धर्म में एकादशी का दिन और इसका व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. एकादशी का दिन और व्रत जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु को समर्पित किया गया है. एकादशी पर भगवान विष्णु का पूजन और व्रत किया जाता है. हर महीने में दो एकादशी पड़ती हैं. महीने में एक एकादशी कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष को पड़ती है.

एकादशी पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का पूजन करने वालों के घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है. साल भर में 24 एकादशी के व्रत पड़ते हैं. सभी एकदाशी के व्रत का फल साधक को अलग-अलग प्राप्त होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 मे एकादशी के व्रत कब-कब पड़ेगें.

साल 2025 में पड़ने वाली एकादशी

    जनवरी में साल की पहली एकादशी 10 तारीख को होगी. ये पौष पुत्रदा एकादशी होगी. इसके बाद इसी महीने में 25 तारीख को षटतिला एकादशी होगी.
    फरवरी में 8 तारीख को एकादशी होगी. ये जया एकादशी होगी. इसके बाद 24 फरवरी को विजया एकादशी होगी.
    मार्च में 10 तारीख को एकादशी है. ये आमलकी एकादशी होगी. फिर 25 तारीख को पापमोचिनी एकादशी रहेगी.
    अप्रैल में 8 तारीख को एकादशी है. ये कामदा एकादशी होगी. फिर 24 अप्रैल को बरूथिनी एकादशी होगी.
    मई में 8 तारीख को एकदाशी होगी. ये मोहनी एकादशी होगी. वहीं 23 मई को अपरा एकादशी होगी.
    जून में 6 तारीख को एकदाशी होगी. ये निर्जला एकादशी होगी. 21 जून को योगिनी एकादशी रहेगी.
    जुलाई में 6 तारीख को एकादशी होगी. ये देवशयनी एकादशी होगी. 21 जुलाई को कामिका एकादशी रहेगी.
    अगस्त में 5 तारीख को एकादशी रहेगी. ये सावन पुत्रदा एकादशी होगी. 19 अगस्त को अजा एकादशी पडे़गी.
    सिंतबर में 3 तारीख को पड़ने वाली एकादशी परिवर्तिनी एकादशी होगी. 17 सितंबर को इन्दिरा एकादशी पड़ेगी.
    अक्टूबर में 3 तारीख को पापांकुशा एकादशी रहेगी. 17 अक्टूबर को रमा एकादशी पडे़गी.
    नवंबर में 1 तारीख को एकादशी रहेगी. ये देवउठनी एकादशी होगी. 15 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी रहेगी.
    दिसंबर में 3 एकदाशी पड़ेगी. 1 तारीख को मोक्षदा, 15 को सफला और 30 दिसंबर को पौष पुत्रदा एकादशी पड़ेगी.

एकादशी का महत्व

हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि जो भी एकादशी पर व्रत करता है उसे पुण्य फल मिलते हैं. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करने पर घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती. इस दिन कभी अकेले भगवान विष्णु की पूजा नहीं करनी चाहिए. ऐसे में पूजा के फल नहीं मिलते.

  • admin

    Related Posts

    खरमास लगते ही बदले नियम: विवाह-गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य एक महीने बंद

      पंचांग के अनुसार, साल में कुछ ऐसे समय आते हैं जब मांगलिक और शुभ कार्यों को करने से परहेज किया जाता है. ऐसा ही एक विशेष समय खरमास होता…

    राम नवमी 2026: 26 या 27 मार्च को मनाई जाएगी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    इंदौर हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में जाना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार त्रेता युग में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 0 views
    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान