अजिंक्य रहाणे कप्तानी करने उतरे तो उन्होंने रचा इतिहास, आईपीएल में एक दो नहीं, बल्कि तीन टीमों की कप्तानी की

नई दिल्ली
अजिंक्य रहाणे शनिवार 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने उतरे तो उन्होंने इतिहास रच दिया। वे भारत के पहले ऐसे कप्तान बन गए, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में एक दो नहीं, बल्कि तीन टीमों की कप्तानी की है। अजिंक्य रहाणे से पहले तीन और कप्तानों ने कम से कम तीन टीमों की कप्तानी आईपीएल में की है, जो तीनों ही विदेशी हैं। इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर का नाम भी जल्द जुड़ने वाला है। वे दो टीमों के कप्तान रहे हैं और एक नई टीम की कप्तानी इस बार करने वाले हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने से पहले अजिंक्य रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी भी की है। अजिंक्य रहाणे का ये बतौर कप्तान आईपीएल में 26वां मैच था। वे 2018 और 2019 में 24 मैचों में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे, जबकि 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के कप्तान एक मैच में रहे थे। इसके अलावा अन्य कोई भारतीय कप्तान अब तक तीन आईपीएल टीमों की कप्तानी नहीं कर पाया है। श्रेयस अय्यर दूसरे भारतीय बनेंगे, जब पंजाब किंग्स इस सीजन पहला मैच खेलेगी। वे दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रहे हैं।

वहीं, अगर उन अन्य तीन कप्तानों की बात करें, जिन्होंने तीन आईपीएल टीमों की कप्तानी की है तो उनमें महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा और स्टीव स्मिथ का नाम शामिल है। कुमार संगकारा ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की कप्तानी 2010 सीजन में 13 मैचों में की। इसके बाद 25 मैचों में वे डेक्कन चार्जर्स के कप्तान रहे। 2013 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान रहे थे। महेला जयवर्धने ने एक मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), 13 मैचों में कोच्चि टस्कर्स केरला और 16 मैचों में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की कप्तानी की। स्टीव स्मिथ ने एक मैच में पुणे वॉरियर्स इंडिया, 15 मैचों में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और 27 मैचों में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की।

  • admin

    Related Posts

    एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

    न्यूयॉर्क इंटर मियामी सीएफ ने अपनी जीत की लय को बरकरार रखा है। टीम ने रोमांचक मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूयॉर्क सिटी एफसी को 3-2 से हराया। एमएलएस…

    डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

    नई दिल्ली वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) ने तीसरे सीजन के लिए बांग्लादेश चैंपियंस को टूर्नामेंट में जोड़ने की घोषणा की है। डब्ल्यूसीएल के पहले दो सीजन कमाल के रहे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 1 views
    एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

    डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 1 views
    डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

    क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

    Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 2 views
    Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

    जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

    PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई