मोटरसाइकिल सवार एक सब इंस्पेक्टर ने कार वाले से रास्ता मांगा तो चार-पांच लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा

नई दिल्ली
दिल्ली में रोड रेज का मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल सवार एक सब इंस्पेक्टर ने जब कार वाले से रास्ता मांगा तो चार-पांच लोगों ने उसे बुरी तरह पीट डाला। सब इंस्पेक्टर देर रात को ड्यूटी से वापस घर आ रहा था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि कथित रोड रेज मामले में पूर्वोत्तर दिल्ली के भजनपुरा इलाके में चार-पांच लोगों ने दिल्ली पुलिस के एक प्रोबेशनरी सब इंस्पेक्टर (पीएसआई) पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भजनपुरा थाने में तैनात और वर्तमान में चुनाव ड्यूटी के लिए स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) में शामिल अधिकारी पर घर लौटते समय देर रात हमला किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीएसआई अपने दोपहिया वाहन से घर आ रहे थे। वह एक संकरी गली पार कर रहे थे, तभी उनके आगे एक कार खड़ी होने के कारण उनकी मोटरसाइकिल फंस गई।

अधिकारी ने बताया कि पीएसआई ने विनम्रतापूर्वक उनसे रास्ता देने के लिए कहा। इतने में चार लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा। मारपीट में उन्हें कोई जानलेवा चोट नहीं आई है। मामले में आगे की जांच जारी है। अधिकारी ने कहा कि पीएसआई ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे। भजनपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमों ने चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

  • admin

    Related Posts

    एलपीजी की किल्लत और अफवाहों पर लगाम,दिल्ली सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, गुप्त रखी जाएगी शिकायतकर्ता की पहचान

    नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों में दिखने लगा है. ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ रही है और इसी…

    विधानसभा चुनावों से पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सक्रियता, यूपी और गुजरात में सियासी लाभ की तैयारी

     नई दिल्ली  पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने अचानक नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के तहत संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण के लिए संविधान संशोधन से संबंधित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

    हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

    पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

    शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

    अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 3 views
    अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

    हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा