प्रदेश में खूब बिक रहा गेहूं का बिजवारा, अब तक हो चुकी 50 फीसदी बोवनी, लोकवन पूर्णा, 513 जैसी किस्म का जोर

उज्जैन

 इस वर्ष मालवा की माटी में गेहूं की बंपर पैदावार होने की संभावना है। करीब 4.5 लाख हेक्टेयर में बोवनी की जा रही है। चने की बोवनी का रकबा कम बताया जा रहा है। किसान तेजस, पोषक, 322 किस्म के गेहूं का बीज ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

बीते तीन वर्षों से किसानों को सोयाबीन भाव ठीक नहीं मिल रहे हैं, जबकि गेहूं के भाव काफी अच्छे मिल रहे हैं। यही कारण है कि किसानों का रुझान चने की बनिस्बत गेहूं की बोवनी पर अधिक है।

अब तक हो चुकी 50 फीसदी बोवनी

    कृषि विभाग के अनुसार, इस वर्ष 4.50 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोवनी की जा रही है। अब तक 50 फीसद बोवनी हो चुकी है। किसान अधिक उत्पादन के किस्म का गेहूं अधिक बो रहे हैं।

    व्यापारी अखिलेश जैन के अनुसार, किसानों ने पोषक, तेजस, 322 किस्म का बिजवारा अधिक खरीदा। इस किस्म के गेहूं का उत्पादन काफी अच्छा बताया जा रहा है।
    बीज कंपनी से लेकर व्यापारिक क्षेत्र में यह गेहूं 3300 से 4500 रुपया क्विंटल तक बिक गया। इसके बाद किसानों ने पर्याप्त पानी के चलते लोकवन पूर्णा, 513 जैसी किस्म को बोया है। इनके भाव भी ऊंचे में 4000 रुपया क्विंटल तक रहे।

देशावर में खूब बिक रहा गेहूं का बिजवारा

इस वर्ष देशावर में गेहूं के बीज की आपूर्ति मालवा क्षेत्र से हो रही है। 322, लोकवन, पूर्णा, पोषक गेहूं के बीजवारे की मांग महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार में काफी चल रही है। इस कारण गेहूं के भाव भी ऊंचे हैं।

शरबती की बोवनी नगण्य

किसी समय में मालवा की माटी का शरबती की मिठास देश के महानगरों में काफी पसंद की जाती थी। मुंबई में इस गेहूं की कीमत 5 से 8 हजार रुपये क्विंटल तक होती थी, लेकिन जिले के सभी क्षेत्र में पानी पर्याप्त मात्रा में होने से किसानों ने शरबती गेहूं की बोवनी से किनारा कर लिया।

बता दें इस किस्म का गेहूं काफी कम पानी की पैदावार है। उत्पादन भी अन्य गेहूं की बनिस्बत कम है। अब अधिक उत्पादन पर किसान ध्यान देता है।

admin

Related Posts

श्रमिकों की मेहनत से ही विकास संभव, वे एमपी के सच्चे निर्माता हैं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

श्रमिक मध्यप्रदेश को गढ़ने वाले सच्चे सेवक, इनकी मेहनत ही विकास की है बुनियाद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सरकार हर परिस्थिति में श्रमिकों के साथ प्रदेश के 7227 श्रमिक हितग्राहियों…

सेना की जमीन पर अतिक्रमण: MP में सबसे ज्यादा, यूपी दूसरे स्थान पर, 11,152 एकड़ पर कब्जा

भोपाल  केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में फैली लगभग 18 लाख एकड़ रक्षा भूमि में से करीब 11,152 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण हो चुका है। यह जानकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेनिस की दुनिया में डोडिन की वापसी ने मचाई हलचल, कमाई के लिए अपनाया अनोखा रास्ता

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
टेनिस की दुनिया में डोडिन की वापसी ने मचाई हलचल, कमाई के लिए अपनाया अनोखा रास्ता

रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील: ग्रीन पर ₹25.20 करोड़ की बोली, बने IPL के सबसे महंगे विदेशी सितारे

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील: ग्रीन पर ₹25.20 करोड़ की बोली, बने IPL के सबसे महंगे विदेशी सितारे

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव, कमिंस की वापसी, 2 खिलाड़ी टीम से बाहर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव, कमिंस की वापसी, 2 खिलाड़ी टीम से बाहर

IPL ऑक्शन से पहले सरफराज खान ने मचाया हंगामा, 15 गेंदों में अर्धशतक से सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें टिकीं

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL ऑक्शन से पहले सरफराज खान ने मचाया हंगामा, 15 गेंदों में अर्धशतक से सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें टिकीं

अर्जुन रणतुंगा की बढ़ीं मुश्किलें: श्रीलंका के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान का नाम तेल घोटाले में सामने आया

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
अर्जुन रणतुंगा की बढ़ीं मुश्किलें: श्रीलंका के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान का नाम तेल घोटाले में सामने आया

IPL में MP के 14 खिलाड़ियों की नीलामी आज, वेंकटेश अय्यर पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL में MP के 14 खिलाड़ियों की नीलामी आज, वेंकटेश अय्यर पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस