वॉट्सऐप ने रोलआउट किया नया फीचर

नई दिल्ली

WhatsApp की तरफ से एक नया फीचर रोलआउट किया जा रहा है। इस फीचर का लंबे वक्त से इंतजार था, जिसे फाइनली वॉट्सऐप ने रोलआउट करना शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस फीचर को इस हफ्ते पेश कर सकती है। वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर को चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जाएगा। ऐसे में भारत में नए फीचर को रोलआउट होने में थोड़ा वक्त लग सकता है, लेकिन सवाल उठता है कि इससे आम यूजर्स को क्या फायदा होगा?

क्या होगा फायदा?

WhatsApp का नया मैसेज ड्रॉफ्ट फीचर गूगल ओन्ड जीमेल की तरह होगा। इस फीचर की मदद से अधूरे मैसेज ड्रॉफ्ट हो जाएंगे। मतलब आपको बार-बार एक ही मैसेज को लिखना नहीं पड़ेगा। यूजर पहले के लिखे मैसेज में सुधार करके उसे भेज सकते हैं। इससे पहले तक कई बार आप मैसेज टाइप करते थे, फिर किसी काम के सिलसिले में कोई दूसरा ऐप ओपन कर देते थे, जिससे मैसेज डिलीट हो जाता था। लेकिन नए मैसेज ड्रॉफ्ट फीचर से काफी सुविधा होने वाली है।

कैसे काम करेगा मैसेज ड्रॉफ्ट फीचर

जब आप कोई मैसेज वॉट्सऐप पर टाइप करना शुरू करते हैं, लेकिन उसे भेजते नहीं हैं, तो अब वॉट्सऐप की ओर से ऐसी चैट को बोल्ड ग्रीन लेवल की मदद से हाइलाइट करेगा। साथ ही वॉट्सऐप की ओर से ड्रॉफ्ट मैसेज को भेजने को लेकर अलर्ट भेजा जाएगा, जिससे आपको कोई अधूरा मैसेज नहीं छूटेगा।

ड्रॉफ्ट लिस्ट से हटा पाएंगे चैट

इस फीचर को ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए अनसेंड चैट को ऑटोमेटिक तरीके से ड्रॉफ्ट में भेज दिया जाएगा। साथ ही ऐसी ड्रॉफ्ट चैट को टॉप पर लिस्ट कर दिया जाएगा, जिससे जब आप वॉट्सऐप को स्क्रॉल करेंगे, तो सबसे पहले आपको ड्रॉफ्ट चैट दिखेंगी। इस तरीके से आप अधूरी चैट को दोबारा से विजिट कर पाएंगे। साथ ही अगर उसे नहीं भेजना है, तो उसे ड्रॉफ्ट लिस्ट से हटा सकेंगे। इस फीचर को ग्लोबली रोलआउट किया जा रहा है, जो मौजूदा वक्त में सभी यूजर्स को उपलब्ध करा दिया गया है।

100 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर

मौजूदा वक्त में WhatsApp के दुनिया भर में मंथली एक्टिव यूजर्स 100 मिलियन से ज्यादा हैं। वॉट्सऐप की ओर से जल्द ही नए फीचर को रोलआउट किया जाएगा। इसमें बिल्ड इन एड्रेस बुक और कस्टम चैट लिस्ट जैसे फीचर शामिल हैं। इस तरह के नए अपडेट के बाद वॉट्सऐप पर बातचीत करना बेहतर हो जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    WhatsApp में अब ऑटोमेटिक ट्रांसलेशन, iOS पर टेस्टिंग से चैटिंग होगी और भी सरल

    मुंबई  WhatsApp पर चैटिंग करना और भी आसान होने जा रहा है, जिसमें यूजर्स आसानी से दूसरी भाषा में बात करने वाले लोगों से चैट कर पाएंगे. इसके लिए ऑटोमेट्रिक…

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर